पंजाब के CM भगवंत मान की शादी के बाद पहली Diwali, पत्नी के साथ शेयर की तस्वीर, देखें फोटो

    पंजाब के CM भगवंत मान की शादी के बाद पहली Diwali, पत्नी के साथ शेयर की तस्वीर, देखें फोटो

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): पंजाब के सीएम भगवंत मान (Punjab CM Bhagwant Mann) कुछ महीने पहले ही शादी के बंधन में बंधे हैं. शादी के बाद ये उनका पहला दिवाली था. इस दौरान भगवंत की पत्नी गुरप्रीत ने घर की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. शेयर की गई तस्वीरों में गुरप्रीत के साथ भगवंत और उनकी मां भी दिखाई दे रही हैं.

    बता दें कि पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बीते जुलाई महीने में शादी की है. भगवंत की पत्नी गुरप्रीत पेशे से डॉक्टर है. दरअसल, भगवंत मान पंजाब के पहले ऐसे राजनेता हैं, जिन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए शादी की. भगवंत और गुरप्रीत कौर ने पूरी रिति-रिवाज के साथ गुरुद्वारा में शादी की थी. शादी समारोह में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए थे.

    दरअसल, भगवंत और गुरप्रीत की पहली मुलाकात साल 2019 में हुई थी. उस वक्त भगवंत सीएम नहीं बल्कि एक सांसद थे. हालाकिं, भगवंत मान ने गुरप्रीत को अपने शपथ ग्रहण समारोह में भी बुलाया था. गौरतलब है कि भगवंत मान की पहली पत्‍नी का नाम इंदरप्रीत कौर है. वहीं, पहली पत्नी से उनके दो बच्‍चे भी हैं.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news