ऑटोमोबाइल सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन स्कीम लागू, एचईसी समेत भारी उधोगों के पुनरूद्धार का हो रहा प्रयास - उद्योग मंत्री

    ऑटोमोबाइल सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन स्कीम लागू, एचईसी समेत भारी उधोगों के पुनरूद्धार का हो रहा प्रयास -  उद्योग मंत्री

    केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र पांडेय ने प्रबुद्धजन सम्मलेन को किया संबोधित, औधोगिक विकास को बढ़ावा देने पर जोर 

    जमशेदपुर -  आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय भारी उधोग मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि भाजपा अमर क्रांतिकारी के जीवन गाथा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आजादी के अमृत महोत्सव हर्षोउल्लास के साथ मना रही है। उन्होंने कहा कि औधोगिक नगरी जमशेदपुर का स्वरूप पूरे दुनिया के लिए प्रेरक एवं अनुकरणीय है। आज देश में जहां अन्य दल जातिवाद और वंशवाद की राजनीति करती है तो वहीं भाजपा समग्र विकास की राजनीति करती है। कहा कि वर्षों पहले हमारे पूर्वजों ने जो सपना देखा था उसे

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार पूर्ण कर रही है। उन्होंने कॉंग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों को समझौता और गंठजोड़ की राजनीति पर केंद्रित दल बताया तो वहीं केंद्र की मोदी सरकार को जनाकांक्षाओं और उम्मीदों पर खरा उतरने वाली सरकार बताया। डॉ महेंद्र पांडेय ने राज्य सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कोरोनाकल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के संघीय ढांचे का सम्मान करते हुए सभी राज्यों के मुख्यमंत्री से बात कर जो भी अभियान चलाया उनमें सभी मुख्यमंत्री की सहमति थी, परंतु झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा इसपर टिप्पणी की गई,जो राजनीति के स्तरहीन और ओछी राजनीति को दर्शाता है जोर देकर कहा  एक मुख्यमंत्री जैसे पद पर आसीन व्यक्ति को इस तरह की टिप्पणी शोभा नहीं देता है।  केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र पांडेय ने कोरोनाकल में सेवा ही संगठन अभियान के तहत महानगर के कार्यकर्ताओं के सेवाकार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पूरे देश में सरकार के प्रयास के अतिरिक्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों की बढ़-चढ़कर मदद की। कोरोनाकल में राशन सामग्री, भोजन पैकेट एवं राहगीरों के लिए चप्पलो तक की व्यवस्था कार्यकर्ताओं ने की।

    परंतु अन्य दलों के लोग बंद कमरों से ट्वीट कर अपनी जिम्मेदारी पूर्ण करते नजर आए। डॉ महेंद्र पांडेय ने झारखंड में बढ़ रहे आपराधिक घटना एवं भ्रष्टाचार पर चिंता भी व्यक्त किया ,उन्होंने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार में जो सुशासन, विकास और नेतृत्व स्थापित किये गए थे उसपर राज्य की महागठबंधन सरकार पानी फेरने में लगी है। आज प्रदेश में नक्सलवाद, उग्रवाद पाँव पसारने लगा है और खनिज सम्पदाओं की खुली लूट मची हुई है ।

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news