गले में सब्जी की माला पहन और बैलगाड़ी में बैठ कर धरना स्थल पहुंचे कांग्रेस नेता

    गले में सब्जी की माला पहन और बैलगाड़ी में बैठ कर धरना स्थल पहुंचे कांग्रेस नेता

    देवघर(DEOGHAR)-झारखंड में महागठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों द्वारा देवघर समाहरणालय के समक्ष केंद्र सरकार की कथित जनविरोधी और किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया. बता दें कि केंद्र की मोदी  सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने कांग्रेस नेता गले में सब्जियों का माला पहने बैलगाड़ी पर सवार हो कर समाहरणालय पहुंचे. जहां विरोधी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाया गया काला कानून के खिलाफ जम कर नारेबाजी की गयी.

    राष्ट्रपति के नाम देवघर उपायुक्त को सौंपा गया ज्ञापन

    मोदी सरकार द्वारा कथित रूप से किसान विरोधी कानून लाने, सार्वजनिक उपक्रमों की नीलामी करने और पेट्रोल,डीजल,रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि की कड़ी आलोचना करते हुए धरना प्रदर्शन कर रहे पार्टी नेताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में लगातार आंदोलन करने की बात कही. बता दें कि महागठबंधन की ओर से आयोजित इस धरना में राजद नेता और पूर्व मंत्री सुरेश पासवान,कोंग्रेस जिला अध्यक्ष मुन्नाम संजय,जेएमएम के महानगर अध्यक्ष सुरेश साह,वामपंथी दल के पशुपति कोल,अर्जुन यादव सहित बड़ी संख्या में सभी दलों के कार्यकर्ता मौजूद थे. मौके पर नारेबाजी के बाद महागठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों द्वारा राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन देवघर उपायुक्त को सौंपा गया.

    रिपोर्ट:रितुराज सिन्हा,देवघर

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news