सुखजिन्दर रंधावा बन सकते हैं पंजाब के नए मुख्यमंत्री, अरुणा चौधरी और भारत भूषण आशु होंगे पंजाब के नए डिप्टी सीएम

    सुखजिन्दर रंधावा बन सकते हैं पंजाब के नए मुख्यमंत्री, अरुणा चौधरी और भारत भूषण आशु होंगे पंजाब के नए डिप्टी सीएम

    चंडीगढ (CHANDIGARH) कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद पंजाब में बढ़े राजनीतिक हलचल के बीच सुखजिन्दर रंधावा को पंजाब का नया मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान किया जा सकता है. बीते दिन से लगातार काँग्रेस विधायकों की बैठक चल रही थी. काँग्रेस आलाकमान भी गहरी चिंतन में थे कि किसे पंजाब की कुर्सी पर बैठाया जाए. शुरुआत में खबरें आई कि सुनील जाखड़ को पंजाब का नया मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है लेकिन सिद्धू कैम्प के विधायकों द्वारा विरोध के बाद सोनिया गांधी ने अंबिका सोनी को मुख्यमंत्री का प्रस्ताव भेजा, जिसे अंबिका सोनी ने नकार दिया. जिसके बाद उन्होंने खुद मीडिया को बताया कि पार्टी आलाकमान ने उनसे मुख्यमंत्री बनने की बात कही थी लेकिन उन्होंने ही साफ साफ मुख्यमंत्री बनने से मना कर दिया. उनका मानना है कि पंजाब में सिख समुदाय का ही कोई मुख्यमंत्री बनना चाहिए. अंबिका सोनी के इनकार के बाद नवजोत सिंह सिद्धू का भी नाम मुख्यमंत्री की रेस में था लेकिन पिछले कुछ समय में उनपर लगे आरोपों के कारण उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया. सुखजिन्दर रंधावा का नाम पंजाब काँग्रेस ने पार्टी आलाकमान को भेजा था जिसके बाद पार्टी आलाकमान  उनके नाम पर विचार कर सकती है. अरुणा चौधरी और भारत भूषण आशु पंजाब के डिप्टी सीएम बनाएं जा सकते हैं. 

    कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सिद्धू को बताया राष्ट्र विरोधी 

    कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बीते दिन पंजाब के राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा था. पिछले कई महीनों से अमरिंदर सिंह और काँग्रेस के बाकी विधायकों के बीच तनातनी की खबरें या रही थी. जिसके बाद पूरे पंजाब कैबिनेट ने एक साथ इस्तीफा दे दिया. इस्तीफा देने के बाद मीडिया के सामने आते ही कप्तान अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू पर हमला बोला है. उन्होंने सिद्धू को राष्ट्र विरोधी बताते हुए कहा कि सिद्धू के अलावा कोई भी पंजाब का मुख्यमंत्री बन जाए उन्हें कोई आपति नहीं है लेकिन सिद्धू को वह पंजाब का मुख्यमंत्री बनकर पंजाब को बर्बाद नहीं करने देंगे. 

    रिपोर्ट: प्रकाश, रांची डेस्क


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news