सदस्यता अभियान में धनबाद रहा अव्वल, एक लाख नये सदस्य बनाने पर प्रदेश प्रभारी ने थपथपाई पीठ

    सदस्यता अभियान में धनबाद रहा अव्वल, एक लाख नये सदस्य बनाने पर प्रदेश प्रभारी ने थपथपाई पीठ

    धनबाद(DHANBAD)- गुरुवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस भवन रांची में संगठन सशक्तिकरण की जिलावार सभी जिला संयोजक, सभी जिलाध्यक्षों,समन्वयक/सह-समन्वयक एवं सभी जिला सदस्यता प्रभारीगणों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ,झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर,झारखंड सरकार के मंत्री बादल पत्रलेख,प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, शहजादा अनवर एवं धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे.

     झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने संगठनात्मक मजबूती पर बल  देते हुए धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यों की सराहना की एवं जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में सदस्यता अभियान में लगातार तीसरी बार अव्वल रहने एवं एक लाख से भी अधिक सदस्य बनाने के साथ-साथ जन जागरण कार्यक्रम एवं संवाद कार्यक्रम को जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंड एवं नगरों में सफलतापूर्वक मजबूती के साथ आयोजित करने के लिए धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के साथ-साथ जिला के सभी कांग्रेसजनों को शुभकामनाएं दी एवं उन्होंने विगत आने वाले महीना में जिला में प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर उक्त प्रशिक्षण शिविर में आने का आश्वासन दिया.   

    उक्त बैठक में जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने प्रभारी को विश्वास दिलाते हुए कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी सभी कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक मजबूती के साथ संपन्न कराने के लिए तत्पर रही है और आगे भी अग्रसर रहेगी. मौके पर मुख्य से समन्वयक प्रभाष जोशी,सह-समन्वक भवेश चौधरी,कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र वर्मा,शमशेर आलम,वैभव सिन्हा, वीरेंद्र गुप्ता, इकराम कुरेशी, इम्तियाज आलम सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित थे. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news