चार मंजिला इमारत से गिरकर युवक की मौ'त, मकान मालिक श'व को लेकर हुआ फरार, जानिए क्या है मामला
.jpeg&w=3840&q=70)
.jpeg&w=3840&q=70)
कोडरमा (KODERMA): तिलैया थाना क्षेत्र के नरेश नगर स्थित चार मंजिला इमारत से गिरकर एक युवक की मौत हो गई. मृतक का नाम राजू कुमार है. वह बिहार के अकबरपुर का रहने वाला है. राजू इसी मकान में रह कर यहां केयरटेकर का काम करता था. रोज़ की तरह शुक्रवार की सुबह भी वह नहाने चौथी मंजिल पर गया. और अचानक उपर से नीचे जा गिरा.
गाड़ी में शव रख फरार हुआ मकान मलिक
राजू को चौथी मंजिल से गिरता देख लोग भागे. लेकिन जब तक कोई कुछ कर पाता, जमीन पर गिरने से मौके पर ही उसकी मौत हे गई. इसकी सूचना मकान मालिक को दी गई. फोन पर मकान मालिक राजन साव ने कहा कि वे जल्द ही घटनास्थल पहुंच रहे हैं. साथ ही पुलिस को घटना की सूचना देने से मना किया. कहा कि वह खुद आकर पुलिस को खबर कर देंगे. एक घंटे बाद मकान मालिक घटनास्थल पर पहुंचा. मृतक के शव को अपनी गाड़ी में रखा और फरार हो गया. उसे ऐसा करते देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तिलैया थाने को दी. तिलैया थाना प्रभारी अजय सिंह अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की तहकीकात में जुट गए. मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मकान मालिक से संपर्क साधने की कोशिश की. बात होने पर शव को पुलिस के हवाले करने का दबाव दिया. पुलिस की फटकार पर राजन साव मृतक के शव को वापस लेकर थाना पहुंचे. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉटम के लिए सदर अस्पताल भेजा.
बिल्डिंग से हुए थे 12 साइबर ठग गिरफ्तार
बता दें कि दे महिने पहले पुलिस ने इसी बिल्डिंग से साइबर ठगी करने वाले 12 लोगों को गिरफ्तार किया था. मामले में मृतक राजू ने ही पुलिस को गवाही दी थी. ऐसे में इस मामला को संदिग्ध मानकर पुलिस जांच कर रही है.
रिपोर्ट: अमित रंजन, कोडरमा/माझुमरी तिलैया
4+