दुमका: महिला की न्यूड तस्वीर वायरल करने वाला युवक बस स्टैंड से गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

    दुमका: महिला की न्यूड तस्वीर वायरल करने वाला युवक बस स्टैंड से गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

    दुमका(DUMKA): शहर के बस स्टैंड परिसर से रानीश्वर थाना की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. युवक पर एक महिला की नग्न तस्वीर वायरल करने का आरोप है. आरोप है कि महिला ने जब युवक की बात मानने से मना कर दिया तो उसने महिला की न्यूड तस्वीर ही वायरल कर दी. महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करने के बाद रानीश्वर थाना की पुलिस ने रौशन बैठा नामक युवक को शहर के बस स्टैंड से धर दबोचा. पुलिस उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई.

    जानकारी के अनुसार रानीश्वर की रहने वाली शादीशुदा महिला से युवक की दोस्ती थी. उसने उसकी न्यूड तस्वीर मोबाइल में कैद कर ली. वह महिला को फोन कर मिलने के लिए शहर में बुलाया, लेकिन महिला ने उसकी बात मानने से इनकार कर दिया. चार जनवरी को उसने महिला को फोन कर कहा कि अगर वह नहीं आई तो उसकी तस्वीर वायरल कर देगा. महिला के नहीं आने पर उसकी न्यूड तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दी. महिला की शिकायत पर रानीश्वर थाना की पुलिस ने मामला दर्ज किया. 

    रविवार को युवक ने एक बार फिर फोन कर महिला को मिलने के लिए शहर के बस स्टैंड बुलाया. कहा कि अगर नहीं आई तो उसकी और भी तस्वीर वायरल कर देगा. महिला ने इसकी जानकारी रानीश्वर थाना पुलिस को दी. महिला के साथ पुलिस भी शहर आई. पुलिस के कहे अनुसार महिला युवक से मिलने चली गई. इस बीच पहले से सादी वर्दी में तैनात जवानों ने उसे धर दबोचा. पुलिस का कहना है कि रौशन बैठा शहर का रहने वाला है. अभी उससे पूछताछ की जा रही है.

    रिपोर्ट:पंचम झा  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news