JAMSHEDPUR: नहाने के दौरान सेल्फ़ी ले रहा युवक नदी में डूबा, हुई मौ'त

    JAMSHEDPUR: नहाने के दौरान सेल्फ़ी ले रहा युवक नदी में डूबा, हुई मौ'त

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में लगातार नदी में डूबने का मामला आ रहा है. बागबेड़ा थाना अंतर्गत बड़ौदा घाट नदी में 10 दिनों के अंदर दूसरी घटना घटी, जहां 16 वर्षीय विक्रांत सोनी नदी के बीच अपने साथियों के साथ सेल्फी लेने के क्रम में डूब गया. इसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से विक्रांत को खोजने की कोशिश की गई. विक्रांत को खोज कर वापस बाहर निकाला गया. मगर, तब तक देर हो चुकी थी. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. 

    डूबता छोड़ भाग गए साथी

    16 वर्षीय गोल पहाड़ी निवासी विक्रांत सोनी अपने छोटे भाई समेत छह अन्य साथियों के साथ बागबेडा बडौदा घाट नदी में नहाने गया था. जहां नहाने के क्रम में सेल्फी लेने के दौरान विक्रांत का पैर फिसल गया और वह नदी में डूब गया. विक्रांत को नदी में डूबता देख उसके अन्य साथी भाग खड़े हुए. वहीं उसका छोटा भाई भी डूबने लगा तो स्थानीय लोगों ने किसी तरह से उसके छोटे भाई को बचा लिया. मगर, वे विक्रांत को बचाने में असफल रहे और इसकी सूचना बागबेड़ा पुलिस को दी. बागबेड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से विक्रांत की तलाश शुरू की. विक्रांत तो मिल गया. मगर, उसकी स्थिति खराब थी. परिजन और ग्रामीण उसे सदर अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में लग गई है.     

    10 दिन पहले भी हुई थh ऐसी ही घटना

    आपको बता दें कि 10 दिन पहले बर्मामाइंस इंदर सिंह बस्ती के 17 वर्षीय युवक के डूब जाने से मौत हो गई थी. फिर आज यह घटना घटी है. जानकारी देते हुए बागबेड़ा थाने के पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार ने बताया कि कुछ दिनों पहले विक्रांत ने श्यामा प्रसाद स्कूल से मैट्रिक पास की है, जहां आज उनके पिता एलबीएसएम कॉलेज में फर्स्ट ईयर में उसका दाखिला करवाने गए थे कि तभी विक्रांत अपने छोटे भाई व अन्य साथियों के साथ बागबेड़ा बड़ौदा घाट नदी पहुंचा और नहाने के दौरान सेल्फी लेने के क्रम में नदी में डूब गया. उन्होंने बताया कि विक्रांत की तलाश गोताखोरों की मदद से की जा रही है पर उसका कुछ पता नहीं चल पाया है. उन्होंने कहा कि जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी और प्रशासनिक पदाधिकारियों को घटना की सूचना दी गई है और एनडीआरएफ की टीम को बुलाने का प्रयास किया जा रहा है.     

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news