भोलेनाथ और देशभक्ति का अद्भुत संगम, कंधे पर तिरंगा लहराते ये युवक कर रहा पैदल 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन


देवघर(DEOGHAR): सावन का पावन महीना चल रहा है. ऐसे में बाबा भोले के भक्तों का के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं. कोई बाबा भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए जलार्पण कर रहा है, तो कोई 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर रहा है. पंजाब का एक युवक भी बाबा भोलेनाथ के रंग में रंग कर पैदल निकल पड़ा है. जो आज 15 जुलाई को बाबा धाम पहुंचा है.
पंजाब का युवक कर रहा है 12 ज्योर्तिलिंगों की पैदल यात्रा
पंजाब के श्री मुक्तसर साहेब जिला का रहने वाला युवक रितिक सक्सेना ने मन मे बाबा के दर्शन का ठाना. और पैदल 12 द्वादश ज्योतिर्लिंगों का दर्शन करने निकल पड़ा. 1 दिसंबर 2022 को अपने घर से निकला ये युवक आज 15 जुलाई को बाबाधाम पहुंचा है. इसके बाद वो मल्लिकार्जुन,रामेश्वरम, त्रयंबकेश्वर का दर्शन करने के बाद अंत मे जाएगा पशुपतिनाथ नेपाल जाएगा.
कंधे पर तिरंगा लहराकर कर रहा है पदयात्रा
भोलेनाथ का आशीर्वाद ही है कि रितिक सक्सेना हज़ारों किलोमीटर की पदयात्रा को जारी रख पाया है. पंजाब के श्री मुक्तसर साहेब जिला का रहने वाला ये युवक पिछले 7 महीने से अधिक दिनों से पदयात्रा कर रहा है. ये पदयात्रा कोई मन्नत पूरी होने या मांगने के लिए नहीं किया जा रहा है. पेशे से इलेक्ट्रिशियन का काम करने वाला ये युवक के मन में 12 पवित्र द्वादश ज्योतिर्लिंग का दर्शन करने की इच्छा हुई, और हरहर महादेव का नाम लेकर निकल पड़ा ज्योर्तिलिंगों का दर्शन पूजन करने. 1 दिसंबर को घर से निकलने के बाद सबसे पहले रितिक ने केदारनाथ धाम का दर्शन किया.
मल्लिकार्जुन, रामेश्वरम, त्रयम्बकेश्वर का भी करेगा दर्शन
इसके बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा किया. उसके बाद तीसरा ज्योर्तिलिंग का दर्शन पूजन करने आज बाबाधाम देवघर पहुंचा है. इसके बाद वो मल्लिकार्जुन, रामेश्वरम, त्रयम्बकेश्वर का दर्शन कर एमपी के रास्ते गुजरात जाएगा. भारत मे सभी ज्योर्तिलिंगों का दर्शन करने के बाद अंत मे वो नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचेगा. वहां पूजा-अर्चना करने के बाद अपनी यात्रा को समाप्त कर देगा.
भोले की भक्ति के साथ देशभक्ति का भी दे रहा है संदेश
पदयात्रा के दौरान देशभक्ति का संदेश भी रितिक सक्सेना दे रहे है. कंधे पर बैग में अपने सभी जरूरत की समानों के साथ बैग में ही तिरंगा को बांधकर गर्व से देशभक्ति का पाठ लोगों को पढ़ा रहा है. भोलेनाथ की महिमा अपरंपार है. तभी तो इस युवक के मन के इच्छा जगी और अपने मां-पिता, बहन को घर मे छोड़ पूरी तरह से भोलेनाथ की भक्ति में डूबकर इनके सभी द्वादश ज्योतिर्लिंगों का दर्शन पूजन करने निकल पड़ा. भोलेनाथ की शक्ति का ही प्रभाव है, कि पिछले 7 महिने से अधिक दिन से पैदल चल रहा है.
रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा
4+