महिला विधायकों ने की सीएम हेमंत से मुलाकात, मुख्यमंत्री ने कहा- विधानसभा में महिलाओं की उपस्थिति से मिलता है नारी शक्ति को बल

    महिला विधायकों ने की सीएम हेमंत से मुलाकात, मुख्यमंत्री ने कहा- विधानसभा में महिलाओं की उपस्थिति से मिलता है नारी शक्ति को बल

    रांची(RANCHI): झारखंड विधानसभा की महिला विधायकों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने सभी महिला मंत्री और विधायकों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि झारखंड विधानसभा में आपकी उपस्थिति मात्र से ही नारी शक्ति को बल मिलता है. सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, आप सभी सदन में महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण की आवाज हैं.

    आधी आबादी की भागीदारी से ही देश, राज्य और समाज का होगा सर्वांगीण विकास

    इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आधी आबादी की भागीदारी से ही देश, राज्य और समाज के सर्वांगीण विकास का रास्ता खुलता है. हमारी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है. इस दिशा में झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना जैसी कई योजनाओं के माध्यम से आधी आबादी को सशक्त बनाया जा रहा है. झारखंड की महिलाओं ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल समेत अनेकों क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया है. आज महिलाएं हर क्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल कर रही हैं. महिलाएं अपने मंजिल और मुकाम को हासिल करने में कामयाब हों, इसके लिए सरकार पूरा सहयोग करने को तैयार है.

    इस दौरान मंत्री दीपिका पांडेय, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक डॉ. नीरा यादव, विधायक लुईस मरांडी, विधायक सविता महतो, विधायक रागिनी सिंह, विधायक ममता देवी, विधायक पूर्णिमा दास साहू, विधायक श्वेता सिंह और विधायक मंजू कुमारी मौजूद थीं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news