हर घर तिरंगा अभियान के लिए महिलाएं बना रहीं राष्ट्रीय ध्वज

    हर घर तिरंगा अभियान के लिए महिलाएं बना रहीं राष्ट्रीय ध्वज

    धनबाद (DHANBAD): आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान के लिए बेलगड़िया आजीविका महिला ग्राम संगठन और आदर्श बेलगड़िया महिला ग्राम संगठन की 15 महिलाएं राष्ट्रव्यापी अभियान की सफलता के लिए काम कर रही है. दोनों ग्राम संगठन की महिलाओं ने लगभग 2500 राष्ट्रीय ध्वज बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है.  इनके द्वारा तैयार किए गए राष्ट्रीय ध्वज बलियापुर प्रखंड के 15-16 गांवों की मांग को पूरा करेंगे.झरिया पुनर्वास विकास प्राधिकरण (जेआरडीए) और झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) संयुक्त रूप से इनका समर्थन कर रहे है.  इस अभियान से महिला समूह की आय भी बढ़ेगी. यह जानकारी जिला प्रशासन की एक रिलीज़ में दी गई है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news