पर्स छीन कर भाग रही थी महिला चोर, पकड़ाने के बाद जमकर हुई कुटाई


जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत शीतला मंदिर के समीप महिला चोर गिरोह सक्रिय है. इसी कड़ी में शनिवार की शाम 2 युवती एक महिला का पर्स और मोबाइल छीन कर भाग रही थी. तभी महिला ने दौ़ड़कर उसे पकड़ा और जमकर पिटाई बीच सड़क पर कर दी. देखते ही देखते लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई.
लेकिन जिस युवती ने पर्स और मोबाइल की छिनतई की थी. वह देखने में संभ्रांत परिवार की लग रही थी. . वैसे महिला चोर गिरोह जमशेदपुर में काफी सक्रिय है भीड़भाड़ वाले इलाके में भोलेभाले लोगो को अपना शिकार बनाती है. जिस महिला का पर्स छीन कर भाग रही थी, वह महिला मानगों की रहने वाली है. महिला ने युवती की जब पीटना शुरू किया तो युवती अपने आप को निर्दोष बताया और उसके पैर पकड़ लिया. . मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पहुंची और महिला चोर को गिरफ्तार कर थाने ले गई.
रिपोर्ट. रंजीत ओझा
4+