ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौ'त, एक घायल


गुमला (GUMLA): सदर थाना क्षेत्र के अरमई के पास अचानक अफरा-तफरी का महौल बन गया. यहां सो गुजर रही एक ट्रक और मोपेड के बीच भीषड़ टक्कर हो गई. दुर्घटना में ट्रक की चपेट में आने से मोपेट सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि मोपेट सवार पुरुष गंभीर रूप से घयल हो गए. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. भीड़ को हटाया और ट्रक को जब्त कर लिया.
यह भी पढ़ें:
चालक को आई झपका, सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई ट्रेलर, मौके पर चालक की मौ'त
200 मिटर तक घसीटटी रही महिला
जानकारी के अनुसार सिसई रोड से बायपास में आ रही ट्रक की चपेट में मोपेड आ गया. इससे मोपेड सहित उस पर सवार दोनों लोग को ट्रक ने 200 मिटर तक घसीटा. इससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई. वहीं पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल व्यक्ति का इलाज सदर हॉस्पिटल में चल रहा है. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त करने के साथ ही चालक को गिरफ्तार कर लिया है.
रिपोर्ट: सुशील कुमार सिंह, गुमला
4+