अवैध संबंध के शक में पत्नी की पीट-पीट कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

    अवैध संबंध के शक में पत्नी की पीट-पीट कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

    लोहरदगा (LOHARDAGA): लोहरदगा में बीते दिन एक दंपति के बीच का विवाद इतना बढ़ गया की पति ने पत्नी की लाठी से पीट-पीट कर हत्या कर दी. मामला सेन्हा थाना क्षेत्र के उगरा कट्टा टोली का है. दोनों के चार बच्चे है. बता दें कि यह शादी कोई अरैन्ज मेरिज नहीं थी, बल्कि एक प्रेम विवाद था. पती को कई दिनों से पत्नी पर गैर पुरूष के साथ अवैध संबंध होने का शक था. बीते रात पति शराब के नशे में धुत घर पहुंचा और नशे की हालत में पत्नी के साथ मार-पीट की. गंभीर रूप से जख्मी दोने के कारण पत्नी की मोके पर ही मौत  हो गई. सूचना पर सेन्हा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. वहीं फरार पति की खोज में पुलिस जुट गई.

    क्या है मामला

    जानकारी के अनुसार पति गोकुल महली और पत्नी रीता देवी के बीच अक्सर आपसी विवाद हुआ करता था. दोनों ने चार बच्चें होने के शादी की थी. इससे पहले दोनों समाज के खिलाफ जाकर बीना शादी किए एक साथ रहते थे. लेकिन चार बच्चे होने के बाद महिला ने युवक पर शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया. और फिर कुछ दिनों में दोनों शादी के बंधन में बंध गए. लेकिन शादी के बाद से इनके विवाहित जीवन में कल्ह होने लगा. इसी बीच पति को अपनी पत्नी का किसी पुरूष के साथ अवैध संबंध होने का शव हुआ और दोनों में इस बात को लेकर हर रोज विवाद होने लगा. बीते दिन भी इसी बात को लेकर दोमों में आपसी विवाद शुरू हो गया. और नशे की हालत में पति गोकुल महली ने पत्नी को लाठी से पीटना शुरू कर दिया. इस दौरान पत्नी रीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई.

     रिपोर्ट: लोहरदगा ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news