छात्र नेता जयराम महतो के बिगड़े बोल, विधानसभा जलाने के लिए उकसा रहे छात्रों को , वीडियो वायरल


रांची(RANCHI): झारखंड राज्य में कोई भी एग्जाम हो और वो बिना विवाद के सम्पन्न हो जाए. ऐसा शायद ही कभी होता है. इस विवाद में सबसे ज्यादा राज्य की दो एजेंसी का नाम आता है. एक JPSC और दूसरा JSSC. इस बार भी jssc अपने je यानि कि junior engineer के एग्ज़ाम को लेकर विवाद में है. इस विवाद में छात्र धांधली का आरोप लगा रहे हैं. इसी को लेकर छात्रों के समर्थन में छात्र नेता जयराम महतो भी उतरे हैं. 1932 के खतियान का मुद्दा उठाकर लोगों की नजर में आए जयराम महतो इन दिनों अपने तेवर और भाषण के लिए भी जाने जाते हैं. मगर, भाषण देते हुए वे इस कदर आवेश में आ गए कि उन्हें शायद पता भी नहीं चला कि वह क्या बोल गए. उन्होंने jssc अभ्यर्थियों को भड़काते हुए विधानसभा जलाने की बात कह डाली.
विधानसभा जलाने की कही बात
जयराम महतो ने कहा कि आज कई छात्र आत्मदाह करने को तैयार हैं. ऐसे में मैं छात्रों से कहना चाहता हूं कि अभी मरने का नहीं मारने का समय है. मारना होगा उनको, जो हमारे लिए गलत नीतियां बना रहे हैं. 2002 में जो मणिपुर में हुआ था, मणिपुर में विधानसभा को जला दिया गया था. आज राज्य में जरूरत है कि जरूरत पड़े तो विधानसभा को जलाया जाए. क्योंकि जो हमारे लिए मौत का फरमान लिखेगा, ऐसे विधानसभा को रहने का कोई अधिकार नही होना चाहिए. उस JSSC को रहने का अधिकार नहीं होना चाहिए.
नेताओं के उकसावे में आने से बचे छात्र
जयराम महतो युवाओं को मरने और मारने के लिए उकसा रहे हैं. ऐसे नेताओं के कारण ही उपद्रव होता है और राज्य और देश में अशांति फैलती है. युवाओं को चाहिए कि ऐसे नेताओं के फेर में ना पड़े. और अपने भविष्य पर ध्यान दे. और अगर विरोध और आंदोलन करना है तो शांतिपूर्ण तरीके से करे, वो आपका अधिकार है. क्योंकि हिंसा के रास्ते पर चल कर आज तक किसी का भी भला नही हुआ है.
4+