जुडको ने सड़कों का काम क्यों रोकने का दिया निर्देश, जानिए वजह

    जुडको ने सड़कों का काम क्यों रोकने का दिया निर्देश, जानिए वजह

    रांची(RANCHI): झारखंड सरकार के नगर विकास विभाग के सचिव विनय चौबे के निर्देश पर जुडको ने दुर्गा पूजा के दौरान पाइप लाइन बिछाने काम बंद करने का आदेश जारी किया है. जुडको के परियोजना निदेशक ( तकनीकी ) रमेश कुमार ने रांची सहित पूरे राज्य के सभी शहरों में पाइप लाइन बिछाने का काम रोकने का निर्देश दिया है.निर्देश में कहा गया है कि 30 सितंबर से 6 अक्तूबर तक पाइप लाइन और सिवरेज लाइन बिछाने का काम स्थगित रखा रहेगा.

    ऐसा इसलिए कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी नहीं हो. दुर्घटना की आशंका नहीं हो. साथ ही 30 सितंबर तक वैसे स्थानों पर जहां पाइप लाइन बिछ गया हो, उस स्थान के गड्ढों को भरने का काम तेजी से पूरा करें. शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जुडको का कार्य प्रगति पर है. राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति ठीक नहीं है. पेयजलापूर्ति योजना पर काम हो रहा है. ऐसे में कई स्थानों पर अवरोधक लगाए गए हैं. पूजा के दौरान शहर में भारी भीड़ होने की संभावना है. इसके मद्देनजर सड़कों पर वाहनों या पैदल यात्रियों का आवागमन ठीक तरीके से हो, यह बेहद जरूरी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news