बंगाल के भाजपा नेता दिलीप घोष पत्नी संग मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से क्यों और कैसे मिले, पढ़िए इस रिपोर्ट में !

    बंगाल के भाजपा नेता दिलीप घोष पत्नी संग मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से क्यों और कैसे मिले, पढ़िए इस रिपोर्ट में !

    धनबाद (DHANBAD) : बंगाल बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद दिलीप घोष ने पत्नी संग बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात क्या की, बंगाल की सियासत गरमा गई है. बुधवार को दीघा में जगन्नाथ मंदिर के उद्घाटन के मौके पर ममता बनर्जी के साथ उनकी मुलाकात हुई. दिलीप घोष अपनी पत्नी के साथ ममता बनर्जी के बगल में बैठे है. 2024 के लोकसभा चुनाव में वह चुनाव हार गए, लेकिन अभी भी बंगाल में भाजपा के बड़े चेहरे के रूप में उनकी गिनती होती है. दिलीप घोष की ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद बंगाल की सियासत गरमा गई है. बुधवार को लोकार्पण के मौके पर दिलीप घोष अपनी पत्नी रिंकू मजूमदार के साथ मंदिर में गए, दर्शन किये. उसके बाद ममता बनर्जी ने दिलीप घोष को मंदिर परिसर के कमरे में बुलाया.

    भाजपा के नेताओं ने मुलाकात से किया किनारा 

    ममता बनर्जी दिलीप घोष और रिंकू मजूमदार गए. उन लोगों ने कुछ देर तक बातचीत की. हालांकि दिलीप घोष और ममता बनर्जी की मुलाकात से भाजपा के नेताओं ने अपना पल्ला झाड़ लिया है. भाजपा के कई लोग इस मुलाकात पर अपने-अपने ढंग से प्रतिक्रिया दे रहे है. 2026 में ही बंगाल में चुनाव होना है और ऐसे में अभी से ही बंगाल की राजनीति भी सरगर्मी शुरू हो गए है. अब देखना है इस मामले में आगे क्या होता है? बता दें कि बंगाल सरकार ने पुरी की तर्ज पर पूर्व मेदिनीपुर जिले के समुद्र तटीय पर्यटन स्थल दीघा में नवनिर्मित जगन्नाथ मंदिर का बुधवार को अक्षय तृतीया के दिन लोकार्पण किया गया. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंदिर का लोकार्पण किया. ममता बनर्जी कई  दिनों से दीघा में कैंप की हुई है.  

    मंदिर 250 करोड रुपए की लागत से 22 एकड़ जमीन पर बना है 

    यह मंदिर 250 करोड रुपए की लागत से 22 एकड़ जमीन पर बनाया गया है. मंदिर का स्वरूप जगन्नाथ मंदिर का प्रतिकृति पर आधारित है. मंदिर राजस्थान के गुलाबी बलुआ पत्थर से बना है.  इसमें भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की मूर्तियां स्थापित की गई है. कहा तो यह भी जा रहा है कि 2026 के विधानसभा चुनाव में से पहले मंदिर का उद्घाटन ममता बनर्जी का हिंदू समुदाय से जुड़ने का राजनीतिक कदम भी हो सकता है. भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने मंदिर निर्माण में सरकारी धन के उपयोग पर सवाल उठाए है. हालांकि तृणमूल  कांग्रेस ने इसे बंगाल की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को मजबूत करने वाला कदम बताया है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news