जांच के लिए गर्भवती महिलाएं तीन घंटे तक करती रही इंतजार, प्रभारी ने महिला चिकित्सक को थमाया कारण बताओ नोटिस

    जांच के लिए गर्भवती महिलाएं  तीन घंटे तक करती रही इंतजार,  प्रभारी ने महिला चिकित्सक को थमाया कारण बताओ नोटिस

    बोकारो(BOKARO): बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के साढ़म अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रत्येक महीने के 9 और 25 तारीख को गर्भवती महिलाओं का एएनसी जांच होना है. शनिवार को 9 तारीख थी. महिलाएं अपने एएनसी जांच करवाने के लिए अस्पताल परिसर में सुबह 10 बजे ही पहुँच गई. वे वहां चिकित्सक का इंतजार करती रहीं. मगर, चिकित्सक का 12 बजे तक कोई अता पता नहीं था.

    दोपहर के लगभग 12:15 बजे महिला रोग चिकित्सक शगुफ्ता परवीन की गाड़ी अस्पताल परिसर में पहुंचती है. गाड़ी से उतरकर सीधे वे अपने चैम्बर में चली जाती हैं. जब उनसे अस्पताल में लेट लतीफी से आने का कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वे रांची से आ रही हैं. रास्ते में उनकी गाड़ी खराब हो गई थी. इसलिए अस्पताल में लेट से पहुंची है.

    रांची से गोमिया पहुंचने में दो से ढाई घंटे लगते हैं

    अब जानिए कि रांची से गोमिया की दूरी लगभग सौ किलोमीटर है, जिसे तय करने के लिए दो से ढाई घंटे लगते हैं. अब समय से अस्पताल पहुंचने के लिए उन्हें सुबह 7 से आठ बजे ही रांची से गोमिया के लिए निकलना चाहिए था. परन्तु शायद ऐसा हुआ नही होगा.

    प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जितेंद्र कुमार ने क्या कहा

    प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जितेंद्र कुमार के अनुसार अस्पताल में जिनकी ड्यूटी थी. उन्हें समय से आना चाहिए. इस संबंध में चिकित्सक शगुफ्ता परवीन को अस्पताल में लेट से आने के लिए शोकॉज किया जायेगा. अगर संतोषप्रद जवाब नही मिला तो उनपर विभागीय कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारियों को पत्राचार किया जाएगा.

    क्या है एएनसी जांच?

    प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत (गर्भवती महिलाएं) मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य की निगरानी सही से हो, इसी के लिए सही समय पर गर्भवती महिलाओं का एएनसी प्रोफाइल परीक्षण करना आवश्यक है,जिससे प्रसूतिशास्री आगे की योजना बनाएं एवं बच्चे के जन्म के दौरान आवश्यक उपाय करें. एएनसी जांच के तहत गर्भवती महिलाओं की रक्तचाप, वजन, ब्लडग्रुप, हीमोग्लोबिन, वीडीआरएल, पेशाब, थायराइड, आरबीएस, एचबीओ, एचआईवी आदि की जांच की जाती है.

    रिपोर्ट: संजय कुमार, गोमिया (बोकारो)  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news