कौन है कटप्पा और आरडीएक्स,पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार 

    कौन है कटप्पा और आरडीएक्स,पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार 

    रांची(RANCHI): हाल के दिनों में झारखण्ड में राहुल सिंह गैंग कई वारदातों को अंजाम दे रहा था. जिसे देखते हुए पुलिस और इंटेलिजेंस अलर्ट पर है.और हर गतिविधि पर नजर बना कर गैंग से जुड़े गुर्गे और शूटरों को सलाखों के पीछे भेजने में लगी है. इसी कड़ी में रांची में एक बड़ी कामयाबी पुलिस को मिली. जब राहुल गैंग के कप्टप्पा और आरडीएक्स समेत तीन को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में कई जानकारी अमन साहू और राहुल सिंह के की मिली है. जिसके बाद पुलिस ने जाँच का दायरा बढ़ा लिया और बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है. इस पूरे मामले में रांची के नगर पुलिस अधीक्षक पारस राणा ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी.

    सिटी एसपी ने बताया कि अमन साहू के एनकाउंटर के बाद कटप्पा राहुल सिंन्ह के लिए काम कर रहा था. पुलिस को सूचना मिली कि राहुल गैंग रांची में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचा है. जिसके बाद हटिया DSP के नेतृत्व में टीम गठित कर जाँच शुरू की गयी. जाँच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली की गैंग के शूटर एयरपोर्ट रोड इलाके में जमे है.जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की और तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इनके पास से एक देशी पिस्टल,दो मैगजीन,१५ कारतूस और 4 मोबाइल फोन बरामद किये गए है.

    गिरफ्तार अपराधियों में पंकज कुमार, रियांस सिंह उर्फ़ आरडीएक्स और अश्विनी कुमार उर्फ़ कटप्पा शामिल है. कटप्पा सीधे तौर पर आपराधिक वारदात को अंजाम नहीं देता था. यह तमाम जानकारी  राहुल सिंह तक पहुंचता था. जिसके बाद गैंग वारदात को अंजाम देने का काम करता था.सभी को सलाखों के पीछे भेज दिया.

    पुलिस का मानना है कि कटप्पा राहुल सिंह से पहले राहुल दुबे के लिए भी काम कर चुका है. यह शुरुआत में अमन साहू गैंग के लिए काम करता था लेकिन अमन साहू के एनकाउंटर के बाद यह राहुल सिंह एक लिए हाल में काम कर रहा था. बड़े करबारियो की जानकारी और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने का काम किया करता था.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news