आखिर हम कब सुधरेंगे-धनबाद रेल मंडल में एक दिन की टिकट चेकिंग से मिले 04,33,730 रूपए !

    धनबाद मंडल द्वारा निरंतर टिकट जांच किया जा रहा है तथा भविष्य में भी यह जारी रहेगा।

    आखिर हम कब सुधरेंगे-धनबाद रेल मंडल में एक दिन की टिकट चेकिंग से मिले 04,33,730 रूपए !

    धनबाद(DHANBAD) : धनबाद रेल मंडल में जब -जब टिकट चेकिंग अभियान चलता है. बड़ी संख्या में लोग बिना टिकट यात्रा करते पकड़े जाते है. सवाल उठता है कि आखिर हम कब सुधरेंगे. मंगलवार को एक दिन के अभियान में चार लाख से अधिक की राशि बतौर  फाइन वसूली गई है. बताया गया है कि मंगलवार को  धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया.  यह टिकट चेकिंग अभियान सुनियोजित कार्यक्रम के तहत दिन-रात चलाया गया.  

    इस जांच अभियान के परिणामस्वरूप 667 यात्रियों को पकड़ा गया, जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रीगण शामिल थे.  इस दौरान उनसे 04,33,730 रूपए जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई तथा पकड़ें गए यात्रियों को उचित टिकट के साथ यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी गई.  चेकिंग टीमों द्वारा स्टेशनों एवं विभिन्न मेल/एक्स्प्रेस ट्रेनों में भी चेकिंग की गई. 

    धनबाद मंडल द्वारा निरंतर टिकट जांच किया जा रहा है तथा भविष्य में भी यह जारी रहेगा. टिकट जांच अभियान के दौरान स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटर पर यात्रियों की काफी भीड़ देखी गई. धनबाद मंडल, पूर्व मध्य रेल यात्रियों को उचित टिकट के साथ प्लेटफार्म में प्रवेश करने की सलाह देता है तथा यात्रियों के पास जिस श्रेणी का टिकट है, उसी श्रेणी में यात्रा करने का अनुरोध करता है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news