धनबाद की झरिया में जब विधायक रागिनी सिंह और आसनी सिंह आमने सामने हुई तो आगे क्या हुआ,पढ़िए विस्तार से

    धनबाद की झरिया में जब विधायक रागिनी सिंह और आसनी सिंह आमने सामने हुई तो आगे क्या हुआ,पढ़िए विस्तार से

    धनबाद(DHANBAD): रामधीर सिंह का परिवार कभी सिंह मेंशन के साथ था. लेकिन अभी रघुकुल के साथ है. रामधीर सिंह की बहू आसनी सिंह रघुकुल के साथ हैं. 2024 के विधानसभा चुनाव में भी वह रागिनी सिंह के साथ नहीं थी. इधर, शुक्रवार को पानी के विवाद पर रागिनी सिंह और आसनी सिंह आमने-सामने हो गई. गनीमत रही कि पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई और मामले को आगे बढ़ने नहीं दिया. दोनों नेत्री कुछ दूरी पर आमने-सामने थी. यह मामला बोर्रा गढ़ थाना क्षेत्र के शिमला बहाल गोरखपुर कैंप में पीने के पानी के विवाद को लेकर उठा था. विधायक रागिनी सिंह का कहना है कि बोर्रा गढ़ एवं आसपास के क्षेत्र में पानी की किल्लत थी. लोगों के प्रयास से कई जगहों पर नल लगाया गया है .यह विपक्ष को सहन नहीं हो रहा है .पीने के पानी में सभी का हक है .कुछ लोग नल को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं. जो कभी सफल नहीं होगा. इधर, आसनी सिंह का कहना है कि गोरखपुर कैंप में पानी को लेकर मामा, भांजा का विवाद चल रहा था. सूचना पर पहुंची, कोई राजनीति नहीं करती हूं .विधायक छोटी-छोटी बातों को लेकर पहुंच जाती हैं .कोई मामला नहीं है. बल्कि विधायक के समर्थक कांग्रेस समर्थकों को पानी लेने नहीं दे रहे हैं .बता दें कि रामधीर सिंह की बहू आसनी सिंह जनता कामगार संघ चलाती हैं और वह इस संघ की महामंत्री हैं .दोनों नेत्रियों के आमने-सामने होने से माहौल कुछ देर के लिए गर्म हो गया था.

    रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news