राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू कल आ रही हैं झारखंड, जानिये भाजपा की क्या है तैयारी

    राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू कल आ रही हैं झारखंड, जानिये भाजपा की क्या है तैयारी

    रांची (RANCHI): झारखंड की पहली आदिवासी राज्यपाल रहीं द्रौपदी मुर्मू 4 जुलाई को रांची पहुंच रही हैं. उन्हें NDA ने राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाया है. उन्होंने नामांकन भी दाखिल कर दिया है. राजनीतिक स्थितियां जैसी हैं, उनके पहले आदिवासी राष्ट्रपति होने की संभावना प्रबल है. वह सोमवार को सुबह 11 बजे विशेष विमान से नई दिल्ली से रांची आएंगी. एयरपोर्ट पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश समेत दूसरे बड़े नेता उनकी अगवानी करेंगे. द्रौपदी मुर्मू अपराह्न 4.30 बजे विशेष विमान से नई दिल्ली लौट जाएँगी.

    एनडीए के सांसद और विधायकों की बैठक में होंगी शरीक

    भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता पारंपरिक रीति-रिवाज, बाजे-गाजे और नृत्य संगीत के साथ द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करेंगे. एयरपोर्ट से उनका काफिला होटल बीएनआर चाणक्य पहुँचेगा। वह यहां एनडीए के सांसद और विधायकों की बैठक को संबोधित करेंगी.

    ये भी पढ़ें:

    एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 4 जुलाई को आएंगी रांची, पक्ष-विपक्ष से मांगेगी समर्थन

     

    ये रहेंगे बैठक में शामिल

    बैठक में प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक प्रकाश, नेता विधायकदल व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो, प्रदेश महामंत्री व सांसद  आदित्य साहू सहित सांसद और विधायक शामिल होंगे.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news