डेंगू बीमारी के लिए सदर अस्पताल में क्या की गई है व्यवस्था, जानिए


रांची(RANCHI): डेंगू बीमारी तेजी से फैल रही है. उसको लेकर झारखंड का स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है. रांची में इसका प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, शहर हो या फिर ग्रामीण इलाका, सभी जगह डेंगू का केस मिल रहा है. रांची नगर निगम के क्षेत्र में भी डेंगू के मरीज मिले हैं.
जानकारी के अनुसार, डेंगू के ताजा 8 मरीज मिले हैं. रेडमी 6 मरीज पाए गए हैं. इनमें से पांच का इलाज उनके घरों में ही हो रहा है. एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं रांची नगर निगम के वार्ड नंबर 53 में भी डेंगू का मरीज मिला है. रांची नगर निगम ने लोगों से अपील की है कि आसपास के क्षेत्रों में जल जमाव की स्थिति नहीं बनने दें.
बेड़ो में डेंगू के मरीज की स्थिति गंभीर
स्वास्थ विभाग ने रांची में सदर अस्पताल में 10 बेड बनाए हैं. बेड़ो में डेंगू के मरीज की स्थिति गंभीर पाई गई है. उसे रिम्स में भर्ती कराया गया है. स्वास्थ्य विभाग ने सभी स्वास्थ्य केंद्र, उप केंद्र और अस्पतालों में आवश्यक तैयारी करने का निर्देश दिया है. रांची समिति प्रदेश के अन्य नगर निकायों में कीटनाशक का छिड़काव कराया जा रहा है. इसे और तेज करने की का निर्देश दिया गया है.
4+