Weather Update: मार्च में ही झारखंड का पारा हुआ हाई, पिछले 24 घंटे में 3 डिग्री की हुई बढ़ोतरी,पढें आज का मौसम 

    Weather Update: मार्च में ही झारखंड का पारा हुआ हाई, पिछले 24 घंटे में 3 डिग्री की हुई बढ़ोतरी,पढें आज का मौसम 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): झारखंड का पारा लगातार बढ़ता जा रहा है. पिछले तीन-चार दिनों में इसमें काफी ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई है. जिसकी वजह से लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है.वही पिछले 24 घंटे में झारखंड के न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की बढोत्तरी तो अधिकतम तापमान भी दो डिग्री चढ़ चुका है.वही बुधवार के मौसम की बात करें तो आज झारखंड का मौसम सामान्य रहने वाला है. दोपहर में कड़ी धूप खिलेगी, जिससे लोगों को काफी ज्यादा गर्मी का एहसास होगा.वही सुबह और शाम के समय हल्की सिहरन महसूस हो सकती है. 

     बदल सकता है झारखंड का मौसम

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 16 मार्च से झारखंड का मौसम एक बार फिर बदल जाएगा.वही कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे. हालांकि बारिश को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया गया है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस,न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

    पढ़ें अपने जिले का तापमान

    आज राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो आज यहां का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33 और 18 डिग्री रह सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news