Weather Forecast:7 से 9 दिसंबर तक पश्चिमी विक्षोभ का इन जिलों में दिखेगा जबरदस्त असर, बादल की वजह से ठंड में होगा इजाफा

    Weather Forecast:7 से 9 दिसंबर तक पश्चिमी विक्षोभ का इन जिलों में दिखेगा जबरदस्त असर, बादल की वजह से ठंड में होगा इजाफा

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):फंगल तूफ़ान के बाद अब झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जा रहा है.आज झारखंड की राजधानी रांची के साथ झारखंड के दक्षिणी जिले जैसे पश्चिमी सिंहभूम पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला में इसका असर देखा जाएगा.जहां दिन भर आंशिक बादल छाये रहेंगे.वहीं इसकी वजह से अधिकतम तापमान में भी गिरावट आयेगी, जिससे लोगों को ज्यादा ठंड का एहसास होगा.

    7 से 9 दिसंबर तक पश्चिमी विक्षोभ का इन जिलों में दिखेगा जबरदस्त असर

    वहीं मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ का असर 7 से 9 दिसंबर तक झारखंड के दक्षिणी जिलों जैसे पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा के अधिकतम तापमान में चार डिग्री की बढोतरी हो सकती है. यानी कि न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई ज्यादा फर्क नहीं रहेगा.वहीं सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिलेगा, जिसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.वहीं बुजुर्गों और बच्चों को ज्यादा केयर की जरुरत है.

    पढ़ें पिछले 24 घंटे में झारखंड का मौसम

    वहीं पीछले 24 घंटे में राजधानी रांची समेत राज्य के अन्य जिलों की बात की जाए तो गुरुवार को दोपहर के समय अच्छी धूप खिली, जिसकी वजह से लोगों को ठंड से राहत मिली. वहीं अधिक्तम तापमान में भी बढोतरी हुई. वहीं अधितकर जिलों का भी कुछ ऐसा ही हाल रहा सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 32.4 डिग्री सेल्सियस तो है वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमन 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news