Weather Forecast: झारखंड में आज से अगले पांच दिनों तक ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में अलर्ट जारी

    Weather Forecast: झारखंड में आज से अगले पांच दिनों तक ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में अलर्ट जारी

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में इन दिनो मौसम काफी मेहरबान दिख रहा है. यही वजह है कि पिछले कुछ दिनों से राज्य के सभी जिलों में बारिश के लिए तरस रहे लोग अब मानसून की बारिश से खुश हैं.पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात की जाए तो अधिकांश जिलों में बारिश देखी गई हालांकि दोपहर के समय थोड़ी गर्मी का एहसास लोगों को हुआ लेकिन शाम होते-होते मौसम ने फिर रुख बदला और मौसम सुहाना हो गया जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली.

    बुधवार को सबसे अधिक बारिश चांडिल में दर्ज की गई

    झारखंड में बुधवार के दिन सबसे अधिक तापमान, सरायकेला जिले में दर्ज किया गया है यहां तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. वहीं सबसे कम तापमान रांची में 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.वही सबसे ज्यादा बारिश चांडिल में 103 मिलीमीटर दर्ज की गई.आज यानि गुरुवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड में मानसून मेहरबान रहेगा और राज्य के हर जिले में अच्छी बारिश देखी जाएगी.

    झारखंड में आनेवाले पांच दिनों तक होगी जबरदस्त बारिश

    मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की माने तो उड़ीसा के तट पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है जिसका असर आज झारखंड पर देखने को मिल रहा है. आज भी इस चक्रवाती परिसंचरण का असर झारखंड में देखने को मिलेगा. वहीं आने वाले 4-5 दिन तक झारखंड में मौसम ऐसा ही बना रहेगा और जबरदस्त बारिश होगी.वही आज गुरुवार के दिन भी कुछ जिलों में जबरदस्त बारिश तो कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है.

     आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट 

    आज मौसम विभाग का अनुमान है कि आज कुछ जिलों में हल्की तो कुछ जिलो में भारी बारिश होगी. जिन जिलों में आज भारी बारिश होगी उन जिलों में लातेहार गुमला, लोहरदगा, खूंटी, रांची गढ़वा और पलामू जिला शामिल है. इन जिलों में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है और लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी गई है.वही अन्य जिलों में दिनभर रुककर या लगातार बारिश देखी जा सकती है.

    पढ़े अपने जिलों का संभावित तापमान

    झारखंड के संभावित तापमान की बात करे तो आज राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं पलामू में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा.गढ़वा का अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं कोयलांचल धनबाद का अधिकतम तापमान 32डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा.जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.वहीं सरायकेला का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news