Weather News: झारखंड के इन जिलों में अभी से सताने लगी भीषण गर्मी, अधिकतम तापमान पहुंचा 36 डिग्री, पढ़े अपने जिले का हाल

    Weather News: झारखंड के इन जिलों में अभी से सताने लगी भीषण गर्मी, अधिकतम तापमान पहुंचा 36 डिग्री, पढ़े अपने जिले का हाल

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): झारखंड के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढोत्तरी हुई है, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली है तो वहीं सुबह और शाम को छोड़कर लोगों को दोपहर के समय गर्मी का एहसास भी हो रहा है.वहीं बदलते मौसम के बीच लोगों को स्वास्थ्य को लेकर कई परेशानियां हो रही हैं मौसम विभाग की माने तो अगले 5 दिनों तक झारखंड के मौसम में किसी बड़े बदलाव की कोई संभावना नहीं है.हालांकि इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि या गिरावट हो सकती है. फिलहाल झारखंड के अधिकांश जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर चल रहा है. पिछले 24 घंटे में राज्य का मौसम शुष्क रहा. वहीं सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 36 डिग्री दर्ज किया गया. ऐसे में लोगों को फरवरी माह में ही अप्रैल मई वाली गर्मी सताने लगी है. 

    पढ़ें अगले पांच दिनों का हाल

    आज झारखंड के मौसम की बात करें तो बुधवार के दिन झारखंड का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस प्लस तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.राजधानी रांची का भी कुछ ऐसा ही हाल रहने वाला है. जहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.हलाकि गुरुवार के दिन अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट हो सकती है,तो वहीं न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री गिरावट आएगी.

    पढ़ें अपने जिले का तापमान

    आज जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33  डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 29 और 14 डिग्री रह सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news