Weather Forecast:मानसून की बारिश के लिए तरसे झारखंडवासी! IMD के मुताबिक कल से बदल सकता है मौसम 

    Weather Forecast:मानसून की बारिश के लिए तरसे झारखंडवासी! IMD के मुताबिक कल से बदल सकता है मौसम 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पूरे देश में मानसून की बारिश से लोग  साराबोर हो चुके हैं लेकिन झारखंड में लोग एक बूंद बारिश के लिए भी तरस गए हैं.मानसून की बेरुखी लोगो को काफी महंगा पड़ रहा है.जुलाई महीने में जहां लोग बारिश की बौछारों से भिंगते रह्ते थे. वहां लोग अब कड़क धूप से बेहाल है.पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात करें तो एक बूंद भी बारिश नहीं हुई है.जिसकी वजह से अधिक्तम  तापमान में  वृद्धि हुई है.बुधवार को सबसे अधिक तापमान  गढ़वा जिले में  37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.वही सबसे कम तापमान राजधानी रांची में 25 डिग्री सेल्सियस रहा.

    आज इन जिलों में होगी हल्की बारिश

    वही आज यानी गुरूवार के मौसम की बात करें तो आज झारखंड के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है.मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की माने तो आज झारखंड के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है,लेकिन भारी बारिश के लिए अभी लोगो को इंतज़ार करना पड़ेगा.कल यानी 12 जुलाई से मौसम में  बदलाव देखने को मिल सकता है.यानी कल बारिश हो सकती है.

    12 जुलाई से बदल सकता है झारखंड का मौसम

    मौसम विभाग की ओर से आज जिन जिलों में हल्की बारिश की उम्मीद जा रही है उन जिलों में सिमडेगा सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी, सिंहभूम  जिला शामिल है.इन जिलो में  में वज्रपात  लेकर आज मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है.झारखंड के अन्य जिलों में आज स्थिति सामान्य देखने को मिलेगी.दिन भर बादल छाए रहेंगे लेकिन इसे अधिक तापमान  में किसी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.यानी आज भी लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ सकती है.

    पढें आज का संभावित तापमान

    झारखंड के संभावित तापमान की बात करे तो आज राजधानी रांची में अधिक्तम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्युनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं पलामू में आज अधिक्तम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्युनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.गढ़वा का अधिक्तम अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा.वहीं कोयलांचल धनबाद का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा.वहीं सरायकेला का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा..


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news