Weather Forecast:9 अप्रैल से अगले एक सप्ताह तक बदला रहेगा झारखंड का मौसम, कहीं बारिश तो कहीं रहेगा बादलों का डेरा

    Weather Forecast:9 अप्रैल से अगले एक सप्ताह तक बदला रहेगा झारखंड का मौसम, कहीं बारिश तो कहीं रहेगा बादलों का डेरा

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK):पिछले 3-4 दिनों से झारखंड में प्रचंड गर्मी पड़ रही है, वहीं पारा चढ़ने से लोगों की हालत खराब है. वहीं कड़कड़ाती धूप की दोहरी मार से लोग परेशान हैं. मौसम विभाग की ओर से झारखंड वासियों के लिए एक राहत भरी खबर है. मौसम विभाग की माने तो कल यानि बुधवार से झारखंड का मौसम बदल सकता है.यानि कल झारखंड के अधिकांश जिलों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है.

    कहीं बारिश तो कहीं रहेगा बादलों का डेरा

    मौसम विभाग की माने से 10 अप्रैल को झारखंड के अधिक दिनों में झमाझम बारिश होगी जिसमें लोगों को गर्मी से राहत मिल जाएगी. वहीं 11 अप्रैल को भी झारखंड का मौसम बदला हुआ नजर आएगा.आईएमडी के मुताबिक झारखंड में 9, 10, 11, 12, 13, 14 और 15 अप्रैल तक पूरी तरीके से मौसम का मिजाज बदला रहेगा. झारखंड के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे जिससे लोगों को कड़कड़ाती धूप से राहत मिलेगी.

    पढ़ें आज का हाल

    वहीं आज यानि मंगलवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड का अधिकांश जिनों में कड़कड़ाती धूप खिलेगी, जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा. वहीं कल से लोगों को धूप से राहत मिल जाएगी. मौसम विभाग की माने तो अगले 2 दिनों में झारखंड के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की और गिरावट दर्ज की जा सकती है.आज झारखण्ड का अधिक्तम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

    पढ़ें अपने जिले का तापमान

    आज राजधानी रांची के मौसम क अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24  डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 23  डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24  डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news