Weather Forecast: अगले तीन चार दिनों में 9 डिग्री गिरेगा झारखंड का पारा, इस दिन से फिर बारिश और वज्रपात की संभावना

    Weather Forecast: अगले तीन चार दिनों में 9 डिग्री गिरेगा झारखंड का पारा, इस दिन से फिर बारिश और वज्रपात की संभावना

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले 3-4 दिनों में जिस तरीके से झारखंड के तापमान में गिरावट आयी है,उससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है. गर्मी से परेशान लोग अब राहत की सांस ले रहे हैं. पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात करें तो अधिकांश जिलों में मौसम सुहाना रहा. कुछ जिलों में बूंदाबांदी हुई, हालांकी जितनी बारिश की संभावना जताई गई थी उतनी बारिश नहीं हुई.

     इस दिन से फिर बारिश और वज्रपात की संभावना

    वहीं आज यानि बुधवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड के मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है.आज झारखंड का मौसम सामानेय रहनेवाला है.वहीं  आनेवाले अगले दो दोनों के दौरान झारखंड के कुछ जिलों में बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.मौसम विभाग की माने तो एक चक्रवाती ट्रफ झारखंड से गुजर रहा है जिसकी वजह से इसका असर पूरी तरह से गुरुवार और शुक्रवार को दक्षिण पूर्वी मध्य जिलों में दिखेगा.जहां बारिश के साथ वज्रपात हो सकता है.जिससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.

    अगले तीन चार दिनों में 9 डिग्री गिरेगा झारखंड का पारा

    आज झारखंड का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आनेवाले अगले तीन-चार दिनों में झारखंड के तापमान में 9 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है.जिससे लोगों को गर्मी से बहुत राहत मिलेगी.

    पढ़ें अपने जिले का तापमान

    आज राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो आज यहां का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20  डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 34  डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 21  डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 32 और 18 डिग्री रह सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news