Weather Forecast:बारिश के बाद 3 डिग्री चढ़ा झारखंड का अधिकतम पारा, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज,पढ़ें अपने जिले का हाल

    Weather Forecast:बारिश के बाद 3 डिग्री चढ़ा झारखंड का अधिकतम पारा, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज,पढ़ें अपने जिले का हाल

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):इन दिनों पूरे झारखंड का मौसम पल-पल बदल रहा है. पिछले 24 घंटे में जहां अधिकांश जिलों में गरज के साथ बारिश, वज्रपात देखी गई, तो वहीं कई जिलों में ओले भी पड़े जिसस लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया. वहीं लोगों को रात के समय सिहरन महसूस हुई, लेकिन एक बार फिर झारखंड का पारा 3 डिग्री तक चढ़ चुका है, झारखंड के अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है. जिससे आज दोपहर में एक बार फिर लोगों को गर्मी महसूस होगी.वही न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आया है.

    पढ़ें आज कैसे रहेगा झारखंड का मौसम

    वहीं आज यानि शुक्रवार के मौसम की बात करें तो आज झारखंड के अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहने वाला है.जहां अच्छी खासी धूप भी खिलेगी. वही दोपहर के समय लोगों को गर्मी का एहसास हो सकता है. वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 22 और 23 फरवरी यानि शनिवार और रविवार के दिन एक बार फिर झारखंड के कुछ जिलों में बादल छाये रहेंगे.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से नवीनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

    जानें अपने जिले का तापमान

    आज राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो आज यहां का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 28 और 14 डिग्री रह सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news