Weather Forecast: फिर 2 डिग्री चढ़ा झारखंड का अधिकतम पारा, फरवरी में सता रही है मार्च वाली गर्मी, पढ़ें आज का हाल

    Weather Forecast: फिर 2 डिग्री चढ़ा झारखंड का अधिकतम पारा, फरवरी में सता रही है मार्च वाली गर्मी, पढ़ें आज का हाल

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखण्ड के मौसम में लगातार बदलाव का दौर जारी है इस बीच पिछले 24 घंटे में झारखण्ड के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, वही न्यूनतम तापमान भी 1 डिग्री चढ़ चुका है, जिसकी वजह से दोपहर के समय आज लोगों को गर्मी का एहसास तो होगा, तो वहीं सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं लोगों की कनकनी बढ़ा सकती है.वहीं सर्द गर्म की वजह से लोगों के स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर पड़ रहा है. जिससे लोगों को सावधान रहने की जरुरत है.

    22 फरवरी को झारखंड के कुछ जिलों में बारिश की भी संभावना है

    वहीं आज यानि शनिवार के मौसम की बात करें तो आज भी झारखंड के मौसम में कुछ बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, हालांकी 19, 20 और 21 फरवरी के दिन झारखंड में कुछ जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है.वहीं 22 फरवरी को झारखंड के कुछ जिलों में बारिश की भी संभावना है.मौसम विभाग की माने, तो कल यानि रविवार के दिन झारखंड के अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढोत्तरी हो सकती है. वही आनेवाले अगले दो-तीन दिनों में झारखंड के न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की बढोत्तरी हो सकती है. आज झारखंड का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

    पढ़ें अपने जिले का तापमान

    आज राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो आज यहां का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 29  डिग्री और न्यूनतम 14  डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15  डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 29  डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 27 और 12 डिग्री रह सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news