Weather Forecast:मार्च में ही कहर बरपायेगी गर्मी, अगले एक सप्ताह में 6 डिग्री चढ़ेगा झारखंड का पारा, पढ़ें अपने जिले का हाल

    Weather Forecast:मार्च में ही कहर बरपायेगी गर्मी, अगले एक सप्ताह में 6 डिग्री चढ़ेगा झारखंड का पारा, पढ़ें अपने जिले का हाल

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले तीन दिनों से लगातार झारखंड का तापमान चढ़ता जा रहा है. जिसकी वजह से लोगों को अब मार्च के महीने में ही अप्रैल मई वाली गर्मी का एहसास हो रहा है.पिछले 24 घंटे में झारखंड के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है. वहीं अधिकतम तापमान भी 1 डिग्री चढ़ चुका है.वहीं आने वाले अगले 1 सप्ताह की बात करें तो झारखंड के मौसम में लगातार झारखंड के तापमान में वृद्धि की सम्भावना जतायी गयी है.

    अगले एक सप्ताह में 6 डिग्री चढ़ेगा झारखंड का पारा

    मौसम विभाग की माने तो आनेवाले अगले 1 सप्ताह में झारखंड के न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है,यानि एक बार फिर झारखंड में तापमान बढ़ने की वजह से लोगों के पसीने छुटेंगे.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है. वहीं आज पूरे झारखंड का मौसम शुष्क बना रहेगा. जहां दोपहर के समय कड़ी धूप खिलेगी तो वहीं सुबह शाम में हल्की सिहरन महसूस हो सकती है.

    पढ़ें अपने जिले का तापमान

    आज राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो आज यहां का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 32  डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 15  डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 29 और 13 डिग्री रह सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news