Weather Alert:झारखंड के इन 4 जिलों में भारी तबाही मचा सकता है मौसम,वज्रपात और आंधी तूफ़ान का अलर्ट

    Weather Alert:झारखंड के इन 4 जिलों में भारी तबाही मचा सकता है मौसम,वज्रपात और आंधी तूफ़ान का अलर्ट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में अगले 3 दिनों तक मौसम का कहर देखा जाएगा जहां आंधी तूफान,वज्रपात ओलावृष्टि के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी. जिसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी गई है. वहीं आज यानि शनिवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड में मौसम कहर बरपा सकता है.

    झारखंड के इन 4 जिलों में भारी तबाही मचा सकता है मौसम

    मौसम विभाग की माने तो आज झारखंड के 4 जिलों में मौसम भारी तबाही मचा सकता है. इन जिलों में चतरा,लातेहार, पलामू और गढ़वा जिला शामिल है.इन जिलों में आज मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है. वहीं बाकी के 20 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश लेकर ऑरेंज जारी किया गया है.मौसम विभाग की माने तो इन जिलों में लोगों को आज खास तौर पर सावधान रहने की जरूरत है और आंधी तूफ़ान के समय घर से बाहर नहीं निकलना है.

    लगातार तीन दिन तक झारखंड में होगी बारिश

    वही मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आनेवाले अगले 3 दिनों तक झारखंड के मौसम का मिजाज यूं ही बदला हुआ नजर आएगा यानि झारखंड के लोगों को अभी गर्मी से राहत मिलेगी.मई के महिने में प्रचंड गरमी पड़ती है लेकिन मौसम इन दिनों झारखंड वासियों पर मेहरबान नजर आ रहा है यही कारण है कि मई के महिने में भी मौसम पूरी तरह से सुहाना हो चूका है. वही वहीं पिछले 5 दिनों में झारखंड के तापमान में भारी गिरावट आई है जिसकी वजह से गर्मी ना के बराबर लग रही है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस न्युनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

    अगले 24 घंटे में 4 डिग्री चढ़ेगा झारखंड का पारा

    मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे में झारखंड का अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. वही अगले दो दिनों में इसमे 6 डिग्री की बढोतरी देखी जाएगी, हलांकि बादल और बारिश की वजह से इसका गर्मी पर कोई असर नहीं पड़ेगा. फिलहाल झारखंड का मौसम सुहाना है और लोग अब इसका लुफ्त उठा रहे है.हालंकी वज्रपात और भारी बारिश से लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news