Weather Alert:आज झारखंड के इन जिलों में गरज के साथ होगी भारी बारिश, आंधी तूफ़ान और वज्रपात का अलर्ट, पढ़े अपने जिले का हाल

    Weather Alert:आज झारखंड के इन जिलों में गरज के साथ होगी भारी बारिश, आंधी तूफ़ान और वज्रपात का अलर्ट, पढ़े अपने जिले का हाल

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): झारखंड में मौसम का मिलाजुला असर देखा जा रहा है जहां दोपहर के समय कड़कड़ाती धूप और उमस वाली गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है तो वहीं शाम होते होते मौसम सुहाना हो जाता है. खासकर कोल्हान प्रमंडल के जिलों की बात की जाए तो पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम, और सरायकेला में तो पिछले कुछ दिनों से यही हाल है.आज की बात है तो आज यानि सोमवार के दिन भी झारखंड के कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है.

    पढें आज कैसा रहेगा झारखंड के मौसम का हाल

    मौसम विभाग की मानें तो आज झारखंड के कुछ जिलों में गरज के साथ भारी बारिश होगी तो वहीं आंधी तूफ़ान का भी अलर्ट जारी किया गया. वही वज्रपात की संभावना को देखते हुए लोगों को अलर्ट रहने के लिए चेतवनी दी गई है.मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव बना है जिसका असर झारखंड के मौसम पर देखने को मिल रहा है.हलाकी चतरा गढ़वा पलामू और लोहरदगा में आज बारिश की संभावना बहुत कम है.

    इन जिलो में शाम के बाद बदल सकता है मौसम का मिजाज

    झारखंड की राजधानी रांची, पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां,साहिबगंज, गोड्डा, धनबाद, बोकारो, , सिमडेगा, दुमका, जामताड़ा, गिरिडीह,कोडरमा में शाम के चार पांच बजे के बाद मौसम का मिजाज बदल सकता है जहां हल्की बारिश की संभावना है.हालांकी दोपहर के समय इन जिलों में उमस वाली गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है लेकिन शाम होते होते मौसम सुहाना हो जाएगा.

    तीन-चार दिनों में तापमान में नहीं आएगा कोई बड़ा बदलाव

    वहीं झारखंड के तापमान की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में झारखंड के तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है वहीं आने वाले अगले 3 4 दिनों में झारखंड के तापमान में किसी बड़े बदलाव की कोई संभावना नहीं जतायी गई है. आज झारखंड का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news