Weather Alert:आज रांची समेत राज्य के 11 जिलों में दिखेगा मौसम का व्यापक असर, आंधी-तूफ़ान के साथ भारी बारिश का अलर्ट

    Weather Alert:आज रांची समेत राज्य के 11 जिलों में दिखेगा मौसम का व्यापक असर, आंधी-तूफ़ान के साथ भारी बारिश का अलर्ट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):बुधवार को झारखंड में कुछ जिलों में शाम के बाद मौसम का मिजाज बदल गया, जिससे लोगों को  गर्मी से राहत मिली. जहां शाम 6:00 बजे के बाद राजधानी रांची सहित संथाल के कुछ जिलो में तेज हवा चली जिससे मौसम पूरी तरह से सुहाना हो गया.वही आज यानि गुरुवार की मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है.

    इस जिले के लोग रहे सावधान

    आज राजधानी रांची समेत राज्य के कुछ जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. वहीं आज इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चलने की सम्भावना जतायी गई है इन जिलों में रांची, देवघर, बोकारो, पाकुड़, दुमका, जामताड़ा, कोडरमा, गिरिडीह, रामगढ़, साहिबगंज, गोड्डा,और खूंटी शामिल है.

    अगले 4 दिनों में 4 डिग्री बढ़ेगा झारखंड का पारा

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आनेवाले अगले तीन-चार दिनों तक झारखंड में बारिश होती रहेगी, लेकिन उमस वाली गर्मी से कुछ जिलों में लोगों का हाल बेहाल हो सकता है. इसके साथ ही आनेवाले अगले 4 दिनों में झारखंड के तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है जिससे गर्मी की मार लोगों को झेलनी पड़ेगी. आपको बता दे कि पिछले 24 घंटे में झारखंड के तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

    पढ़े कोल्हान के जिलों का हाल

    वही कोल्हान प्रमंडल की पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में यहां शाम के बाद बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन दोपहर के समय कड़क धूप और उमस वाली गर्मी से लोगों का पसीना छूट गया.आज झारखंड का अधिकतम तापमन 31 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news