Weather Alert:आज झारखंड के इन 20 जिलों में कहर बरपायेगा मौसम, झमाझम बारिश के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट

    Weather Alert:आज झारखंड के इन 20 जिलों में कहर बरपायेगा मौसम, झमाझम बारिश के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले 24 घंटे में झारखंड कोल्हान प्रमंडल में खासकर मौसम ने अपना कहर बरपाया. जहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली, जिसकी वजह से लोगों के छत पर रखे हुए फूलों के गमले भी उड़ गए. वही कई जगह पर पेड़ भी गिर चुके हैं.हालाँकी बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है.वही आज यानि शुक्रवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड का मौसम कुछ ऐसा ही रहने वाला है.

     इन जिलों में कहर बरपायेगा मौसम

    आज झारखंड के 20 जिलों में झमाझम बारिश के साथ वज्रपात की भी संभावना जताई गई है, जिसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है.वही लोगों को इससे सावधान रहने की चेतावनी दी गई है. आज झारखंड के गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी, रांची, रामगढ़ बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, गिरिडीह,  धनबाद में बारिश की संभावना है.वही बाकी के जिलों में बादलों का डेरा देखने को मिल सकता है.

    अगले तीन दिनों में तापमान में होगी बढ़ोतरी

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है आनेवाले अगले 3 दिनों में झारखंड के तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी. हलांकि मौसम ठंडा रहने की वजह से इसका कोई असर गर्मी पर नहीं पड़ेगा और लोगों को इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. आज झारखंड का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news