Weather Alert:आज पूरे झारखंड में दिखेगा मौसम का कहर, इन जिलों में वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना, रहें सावधान 

    Weather Alert:आज पूरे झारखंड में दिखेगा मौसम का कहर, इन जिलों में वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना, रहें सावधान 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):बंगाल की खाड़ी में इन दिनों एक निम्न दबाव बना हुआ है जिसका असर पिछले 2 दिनों से झारखंड पर देखने को मिल रहा है. वही आज भी इसका पूरी तरह से असर झारखंड पर दिखने वाला है. जहा झारखंड के अधिकांश जिलो में आज गरज के साथ बारिश होगी, तो वहीं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी.वही बज्र पात की संभावना जताई गई है जिससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.

    आज झारखंड में भारी बारिश की संभावना

    मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आज यानी गुरुवार की सुबह से ही राज्य के जिलों में इसका असर देखने को मिलेगा जहां सुबह से आशिक बदल आसमान में दिखा देंगे.वही इसके बाद धीरे-धीरे मौसम अपना रुख बदलेगा और बारिश शुरू हो जायेगी.जहां आंधी तूफ़ान से भी लोगों को सावधान होने की जरूरत है. खासर आंधी तूफ़ान के समय खंभा, पेड़ के नीचे के नहीं छुपने की सलाह दी गई है.

    पिछले 24 घंटे में 3 डिग्री चढ़ा झारखंड का पारा

    पिछले 24 घंटे में झारखंड के तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है जिसका असर लोगों के ऊपर पड़ा जिससे लोग गर्मी से बेहाल दिखे.आपको बताइये कि वैसे तो झारखंड के अधिकांश जिले में इन दिनों बारिश हो रही है लेकिन दोपहर के समय कहीं-कहीं उमस वाली गर्मी लोगों को खूब सता रही है.कोल्हान के चाईबासा, सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिम सिंहभूम में मौसम का कुछ ऐसा ही हाल हो रहा है.जहा दोपहर के समय गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है,तो वही शाम के समय हवा की वजह से लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news