Weather Alert:आज झारखंड के इन जिलों में गरज के साथ होगी बारिश, वज्रपात से रहें सावधान 

    Weather Alert:आज झारखंड के इन जिलों में गरज के साथ होगी बारिश, वज्रपात से रहें सावधान 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम में मिला-जुला असर देखा गया जहां कुछ जिलों में बारिश से लोगों को राहत मिली तो वहीं कुछ जिलों में प्रचंड गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा. खासकर कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां चाईबासा की बात की जाये तो यहां कुछ कुछ जगह को छोड़ कर बाकी सभी स्थानों पर कड़क धूप की वजह से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया. वही प्रचंड गर्मी से रात के 10:00 11:00 बजे तक लोग तड़पते नजर आए.

    शाम 5:00 बजे के बाद बदल सकता है कोल्हान का मौसम

    वही आज भी झारखंड में का मौसम कुछ ऐसा ही रहने वाला है. यानी कुछ जिलों में बारिश से राहत मिलेगी.वही कोल्हान प्रमंडल की बात की जाए तो यहां के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम सरायकेला खरसावां और चाईबासा में शाम के 5:00 बजे के बाद मौसम बदलेगा और गरज के साथ कुछ जिलों में बारिश होगी. वही वज्रपात की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है.हालांकी दिन के समय गर्मी और धूप लोगों को खूब सताने वाली है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस न्युनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

    अगले दो दिनों में 4 डिग्री गिर सकता है झारखंड का पारा

    हालांकि बुधवार को पूरे झारखंड में बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.मौसम विभाग की माने तो अगले 2 दिनों में झारखंड के तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.वही अगले एक सप्ताह तक झारखंड का मौसम बदलाव हुआ नजर आएगा,जहा कहीं गरज के साथ बारिश,कहीं बादलों का डेरा रहेगा तो कुछ जिलों में प्रचंड गर्मी से लोगों का पसीना छूटेगा.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 41 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news