Weather Alert: झारखंड में 6 दिनों तक झमाझम बारिश,अगले 4 दिनों में 7 डिग्री गिरेगा पारा,वज्रपात का अलर्ट 

    Weather Alert: झारखंड में 6 दिनों तक झमाझम बारिश,अगले 4 दिनों में 7 डिग्री गिरेगा पारा,वज्रपात का अलर्ट 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):गर्मी से तड़प रहे झारखंड वासियों को आज से मौसम राहत दे सकता है. मौसम विभाग की माने तो आज झारखंड में गरज के साथ बारिश होगी.वही तेज हवा की वजह से झारखंड का मौसम पूरी तरह से ठंडा-ठंडा कूल-कूल हो जाएगा, जिससे झारखंड वासियों को गर्मी से राहत मिलेगी.आज वज्रपात की भी संभावना है जिसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है.

    झारखंड में 6 दिनों तक होगी झमाझम बारिश

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज यानी 26 अप्रैल से लेकर 1 मई तक झारखंड का मौसम पूरी तरह से बदला हुआ नजर आएगा. अगले 6 दिनों तक झारखंड में झमाझम बारिश होगी तो वहीं ओलवृष्टि और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है. जिससे लोगों को सावधान रहने की जरुरत है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

    अगले 4 दिनों में 7 डिग्री गिरेगा पारा

    मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे में झारखंड के न्युनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी.वहीं आने वाले हैं 4 दिन में झारखंड के तापमान में 7 डिग्री तक की गिरावट की संभावना जताई गई है, जो झारखंड वासियों को काफी खुश करने वाला है.जिस तरीके से पिछले एक सप्ताह से झारखंड के लोग गर्मी से तड़प रहे थे तो वहीं अब मौसम का मौसम सुकून दे सकता है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 42 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news