Weather Alert: झारखंड में आज भी आंधी-तूफान के साथ बारिश, इन 5 जिलों में वज्रपात का अलर्ट 

    Weather Alert: झारखंड में आज भी आंधी-तूफान के साथ बारिश, इन 5 जिलों में वज्रपात का अलर्ट 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछ्ले 24 घंटे में झारखंड के कुछ जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात भी देखा गया.जिससे मौसम ठंडा-ठंडा कूल कूल हो गया. वहीं आज यानि गुरुवार के मौसम की बात करे तो आज भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है.आज भी झारखंड के कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है, तो वही 5 जिलों में वज्रपात की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है.इन जिलो में गोड्डा, साहिबगंज,पाकुड़,दुमका,रामगढ़ जिला शामिल है.हालांकि कुछ जिलों में आंशिक बादल भी छाए रहेंगे.

    अगले 5-6 दिनों में बढेगा झारखंड का तापमान 

    पिछले चार पांच दिनों से जिस तरह झारखंड के अधिकांश जिलो में बारिश हो रही है उससे लोगों को गर्मी से जरूर राहत मिली है लेकिन आनेवाले अगले चार-पांच दिनों में झारखंड के अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी का अनुमान है जिससे गर्मी से एक बार लोगों का हाल बेहाल हो सकता है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    आज राजधानी रांची के मौसम क अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news