Weather Alert:आज भी झारखंड के इन जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना, कोल्हान प्रमंडल में तेज हवाओं का अलर्ट, रहें सावधान  

    Weather Alert:आज भी झारखंड के इन जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना, कोल्हान प्रमंडल में तेज हवाओं का अलर्ट, रहें सावधान  

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):राजधानी रांची  समेत राज्य के अन्य जिलों में आज गरज के साथ बारिश होने की संभावना जतायी गयी है यानि आज भी झारखंड में पूरी तरह से मौसम मेहरबान रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. खासकर कोल्हान प्रमंडल में आज 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे लोगो को सावधान रहने की जरूरत है. वही मौसम विभाग की ओर से यहां ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है.

    अगले 6 दिनों तक ठंडा ठंडा कूल कूल रहेगा मौसम 

    जिस तरह से झारखंड के तापमान में 8 से 9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है उससे अब झारखंड वासी राहत की सांस ले रहे है.वहीं अगले 6 दिनों तक झारखंड में अभी बारिश की संभावना जताई गई यानि अगले 6 दिनों तक और झारखंड का मौसम पूरी तरह से ठंडा-ठंडा कूल-कूल रहेगा. आज झारखंड का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

    अगले 4-5 दिनो में तापमान में आयेगी बढोतरी

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आनेवाले अगले 4 से 5 दिनों में झारखंड के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी. हालांकि बारिश और तेज हवाओं की वजह से लोगों को गर्मी का कहर नहीं झेलना पड़ेगा.

    पढें अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news