Weather Alert:अगले कुछ दिनों तक झारखंड में दोपहर के बाद बारिश और वज्रपात की संभावना, पढ़े 15 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम का हाल

    Weather Alert:अगले कुछ दिनों तक झारखंड में दोपहर के बाद बारिश और वज्रपात की संभावना, पढ़े 15 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम का हाल

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में पिछले दो दिनों से बारिश ना के बराबर हो रही है. जिसकी वजह से उमस वाली गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो चुका है.आलम यह है कि लोग इधर-उधर छटपटाते हुए नजर आ रहे है. वही मौसम विभाग की माने से 13 अगस्त यानी कल से बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बनने जा रहा है, जिसका पूरा असर झारखंड पर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग की माने तो आनेवाले अगले कुछ दिनों तक दोपहर के बाद बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गयी है.

    अगले कुछ दिनों तक झारखंड में दोपहर के बाद बारिश और वज्रपात की संभावना

    IMD की माने तो 13 अगस्त से दोपहर के बाद बारिश और वज्रपात का असर देखा जाएगा.वही 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन भी झारखंड का मौसम कुछ ऐसा ही रहने वाला है.दोपहर के बाद बारिश और वज्रपात की संभावना है.दौरान तेज हवा का झोंका भी चल सकता है यानी 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने की संभावना है.

    पढे अब तक कहां कितनी प्रतिशत अधिक हुई है बारिश

    मौसम विभाग की माने तो 1 जून से अब तक झारखंड में 863 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है,जो सामान्य से 40% अधिक है.1057.2 मिलीमीटर बारिश राजधानी रांची में हुई है जो 66% अधिक बताई जा रही है.वही पूर्वी सिंहभूम में 1275.2 मिलीमीटर बारिश हुई है जो सामान्य से 91% अधिक है.

    उमस वाली गर्मी से कोल्हान वासी परेशान

    वही कोल्हान प्रमंडल यानी पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिभूमम सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले की बात की जाए तो पिछले 2 दिनों से धूप की वजह से लोग गर्मी से परेशान है. उमस वाली गर्मी से दिन भर लोग छटपटा रहे है. वहीं रात को भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है.आज भी सरायकेला में सुबह से ही धूप निकली हुई है जिससे लोगों का पसीना छूट रहा है.

    पढे अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news