Weather Alert:10 डिग्री से नीचे पहुंचा झारखंड के अधिकांश जिलों का पारा, सुबह-शाम बढ़ी कनकनी, इस दिन से बदलेगा मौसम


टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड का मौसम एक बार फिर करवट ले चूका है, जहां लोगों को गर्मी महसूस हो रही थी तो वहीं एक अब लोगों को कनकनी और ठंड का एहसास हो रहा है.एक तरफ जहां लोग ठंड को विदाई देने की तैयारी में थे तो वही फिर से रखे हुए साल स्वेटर निकालने की नौबत आ चुकी है.रांची और जमशेदपुर को छोड़ दे तो झारखंड के अधिकांश जिलों में जिला का तापमान 10 डिग्री से नीचे जा चूका है.
अधिकांश जिलों का 10 डिग्री से नीचे
पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे कम तापमान गुमला जिला का 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वही खूंटी 5.7,सिमडेगा 6.9,मेदिनीनगर 7.1 ,हजारीबाग 8.6 डिग्री दर्ज किया गया. जिससे लोगों को काफी ज्यादा ठंड का एहसास हो रहा है.जिसकी वजह से सुबह के समय लोगों को कोहरा दिखाई दे रहा है.मौसम विभाग ने बदलते मौसम के बीच खासकर बच्चा बुजुर्गों को खास ख्याल रखने को कहा है ताकी तबियत पर कोई असर न पड़े.
कल से आसमान में छाये रहेंगे बादल
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले 24 घंटे के दौरान झारखंड के मौसम में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. आज भी लोगों को ठंड झेलनी पड़ेगी.हलाकि 9 फरवरी से एक बार बार फिर झारखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, जहां आसमान में बादल दिखेंगे हलांकि बारिश को लेकर कोई भी अपडेट मौसम विभाग की ओर से नहीं दिया गया है.
9 फरवरी से एक बार करवट लेगा झारखंड का मौसम
कल से यानि 9 फरवरी से झारखंड में पश्चिमी विक्षोप का असर देखा जाएगा जिससे झारखंड के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे.इस दौरन झारखंड के तापमान में बढ़ौतरी दर्ज की जा सकती है हलांकि बादल छटते ही झारखंड के लोगों को ठंड का एहसास हो सकता है और तापमान में गिरावट भी आएगी.
पढ़े अपने जिले का तापमान
रांची का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री जा सकता है.
4+