Weather Alert: बर्फ़बारी और पश्चिमी विक्षोभ से झारखंड में 13 दिसंबर से बढेगी ठंड की रफ़्तार,पढ़े IMD का ताजा अपडेट

    Weather Alert: बर्फ़बारी और पश्चिमी विक्षोभ से झारखंड में 13 दिसंबर से बढेगी ठंड की रफ़्तार,पढ़े IMD का ताजा अपडेट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):शीतलहरी और गिरते तापमान की वजह से झारखंड के लोग कड़ाके की ठंड की मार झेल रहे है.मौसम विभाग की ओर से जो जानकारी दी गई है वह झारखंड वासियों के लिए राहत देने वाली बिल्कुल भी नहीं है. मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी मंगलवार से एक बार फिर ठंड में वृद्धि होगी जिससे लोगों का हाल और बेहाल हो सकता है.इसलिए इससे बच कर रहना है वर्ना आपके लिए खतरा है.

     13 दिसंबर से बढेगी ठंड की रफ़्तार

    पहाड़ी क्षेत्र में बर्फ़बारी और पाकिस्तान से लेकर पश्चिमी विक्षोभ बनने की वजह से झारखंड में 13 दिसंबर से ठंड की रफ़्तार तेज़ होगी.पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरी तरह से झारखंड पर देखने को मिलेगा जहां अधिकाश जिलों में बादल छाए रहेंगे तो वहीं ठंड और ज्यादा बढ़ जाएगी और लोगों का घर से निकलना और ज्यादा मुश्किल हो जाएगा.

    अगले 24 घंटे में और गिरेगा झारखंड का पारा

    वही 24 घंटे के दौरान झारखंड के अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात की जाये तो अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि आयी है.वही मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले अगले 24 घंटे के दौरान झारखंड के अधिकतम और न्युनतम तापमान में एक एक डिग्री की गिरावट हो सकती है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से न्युनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news