Weather Alert: 29 मई तक झारखंड में गर्मी से राहत,इन जिलों में गरज के साथ झमाझम बारिश,वज्रपात से रहें सावधान 

    Weather Alert: 29 मई तक झारखंड में गर्मी से राहत,इन जिलों में गरज के साथ झमाझम बारिश,वज्रपात से रहें सावधान 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड का मौसम इन दिनों पूरी तरह से लोगों पर मेहरबान हो चूका है यही वजह है कि रोजाना गरज के साथ बारिश हो रही है. वही तापमान में गिरावट की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है आपको बताये कि पिछले 24 घंटे में झारखंड का 3 डिग्री पारा गिर चुका है. जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है.मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले अगले 29 मई तक झारखंड का मौसमी हुई बदला हुआ नजर आएगा.जहां गरज के साथ बारिश होगी तो कुछ जिलों में आंधी तूफान तो कुछ जिलों में तेज हवाएं चलेंगी. वही वज्रपात की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

    पढें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

    वही आज यानि शनिवार के मौसम की बात की जाये तो आज झारखंड के अधिकांश जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना है.वही इस दौरान कुछ जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चलेगी, तो कुछ जिलों में आंधी तूफ़ान का असर देखा जाएगा. वही वज्रपात की भी संभावना है.वही लोगों को इस दौरान घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है.

    29 मई तक झारखंड में गरज के साथ होगी बारिश

     मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आनेवाले अगले 29 मई तक झारखंड में झमाझम बारिश होने की संभावना है. जहां इस दौरान गर्मी से लोगों को पूरी तरह से राहत मिल जाएगी. कुल मिलाकर कहे तो झारखंड का मौसम पूरी तरह से एक ठंडा ठंडा कूल कूल रहेगा.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

    पढ़े कैसा रहा कोल्हान प्रमंडल के जिलों का हाल

    वही बात अगर कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम,पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां चाईबासा जिले की जाए तो यहां पिछले 24 घंटे में दोपहर के समय गर्मी ने लोगों को खूब सताया लेकिन लेकिन शाम के 5:00 बजे के बाद यहां हवा ने अपना रुख बदला और मौसम पूरी तरह से ठंडा ठंडा कूल कूल हो गया. हालाँकी बारिश नहीं हुई.वही सुबह से ही सरायकेला में बादल छाए हुए हैं और धूप ना के बराबर है.

    पिछ्ले 24 घंटे में तीन डिग्री गिरा झारखंड का पारा

    वही बात अगर झारखंड के तापमान की जाए तो पिछले चार पांच दिनों में झारखंड के तापमान में 7 से 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है जहा झारखंड का तापमान 34 डिग्री से गिरकर 27 डिग्री पर आ चूका है.मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आनेवाले अगले चार-पांच दिनों तक झारखंड के तापमान में किसी तरह की कोई बदलाव की संभावना नहीं है.वही अधिकांश जिलों का तापमान 35 डिग्री से नीचे एक चूका है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news