Weather Alert:उत्तर पश्चिम भागों को छोड़कर पूरे झारखंड में गरज के साथ बारिश,वज्रपात का अलर्ट,इन जिलों में गर्मी से छूटेगा पसीना

    Weather Alert:उत्तर पश्चिम भागों को छोड़कर पूरे झारखंड में गरज के साथ बारिश,वज्रपात का अलर्ट,इन जिलों में गर्मी से छूटेगा पसीना

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड 4 दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिले की उम्मीद है. मौसम विभाग की माने तो 19 मई तक झारखंड का मौसम बदला हुआ नजर आएगा जहां गरज के साथ बारिश होगी तो वहीं वज्रपात की सम्भावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है. वही आज यानी शुक्रवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड के कुछ जिलों में उमस वाली गर्मी लोगों को परेशान करेगी तो वही कुछ जिलों में झमाझम बारिश भी होगी.

    उत्तर पश्चिम भागो को छोड़कर पूरे झारखंड में गरज के साथ बारिश

    मौसम विभाग की माने तो आज यानी 16 मई को झारखंड के उत्तर पश्चिम भागो को छोड़कर पुरे झारखंड में गरज के साथ बारिश की संभावना है.वही यहां तेज हवाओं का झोंका चलेगा जिसकी गर्मी से लोगों को राहत मिल जाएगी.इसके साथ ही वज्रपात की संभावना जताई गई है जिसे लेकर लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.हलांकि आज उत्तर पश्चिम भागो में उमस वाली गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो सकता है.

    इन जिलों में गर्मी से छूटेगा पसीना

    आज जिन जेलों में उमस वाली गर्मी से लोगों का पसीना छूटेगा उन जिलों में साहिबगंज, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, शामिल है. वही आज पलामू, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, गढ़वा, चतरा जिले में भी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है.

    पढें कैसा रहेगा कोल्हान का मौसम

     पिछले 24 घंटे में कोल्हान के सरायकेला खरसावां पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा में दोपहर से पहले प्रचंड गर्मी की मार लोगों को झेलनी पड़ी. हालंकी दोपहर 2:00 बजे के बाद तेज हवाएं चली,वही गरज के साथ बारिश हुई जिससे मौसम पूरी तरह से सुहाना हो गया. वहीं आज सुबह सरायकेला में कड़कड़ाती धूप खिली हुई है.जिससे लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो रहा है.

    पिछले 24 घंटे में दो डिग्री चढ़ा झारखंड का पारा

    पिछले 24 घंटे में झारखंड के तापमान की बात की जाए तो अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.जिससे झारखंड में गर्मी में इजाफ़ा हुआ है.आज यानि शुक्रवार के तापमन की बात की जाये तो आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 41 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news