Weather Alert:आज राजधानी रांची समेत राज्य के इन जिलों में दिखेगा बारिश का असर,पढ़े कब से झारखंड में दस्तक देगी ठंड

    Weather Alert:आज राजधानी रांची समेत राज्य के इन जिलों में दिखेगा बारिश का असर,पढ़े कब से झारखंड में दस्तक देगी ठंड

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकाशं जिलों में मौसम साफ देखने को मिली तो वहीं शाम के समय लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास हुआ मौसम विभाग की माने तो आने वाले अगले 24 घंटे का दौरान झारखंड का मौसम धीरे-धीरे साफ होगा,यानी 10 अक्टूबर से झारखंड में थोड़ी धूप खिलेगी तो वहीं धीरे-धीरे लोगों को ठंड का एहसास होगा यानी बारिश से राहत मिल जाएगी.हालांकी आज यानी 9 अक्टूबर गुरुवार को झारखंड के कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है जिसको देखते हुए और जारी किया गया है.

    आज इन जिलों में दिखेगा बारिश का असर

    आज मौसम विभाग की ओर से झारखंड के जिन जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है उन जिलों में लातेहार,पूर्वी सिंहभूम खूंटी, लोहरदगा शामिल है. इन जिलों में आज किसानों को ख़ास सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि आज तेज हवा भी चलेगी इसलिए खेतों में जाने से पहले मौसम को जरूर देख ले.

    पढ़े कोल्हान के मौसम का हाल 

    वही बात अगर कोल्हान प्रमंडल के जिलों की जाए तो पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम सरायकेला खरसावर चाईबासा जिले में बारिश ना के बराबर हुई जहां दोपहर के समय कड़ी धूप खिली रही वही शाम के समय लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास हुआ यानी धीरे-धीरे अब झारखंड में ठंड दस्तक देगी और बारिश का दौर थम जाएगा.आज सुबह से ही सरायकेला में कड़क धूप खिली हुई है.

    अगले 48 घंटे के दौरन और 1 डिग्री गिरेगा झारखंड का पारा

    झारखंड के अधिकतम न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में इसमे एक-एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है वही मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले 48 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में और एक डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है.आज झारखंड का अधिकतम तापमन 28 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news