Weather Alert-झारखंड के इन 10 जिलों में आज भारी तबाही मचा सकती है बारिश, पढ़े छठ-दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम

    Weather Alert-झारखंड के इन 10 जिलों में आज भारी तबाही मचा सकती है बारिश, पढ़े छठ-दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):मौसम विभाग की ओर से झारखंड को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. जिसके अनुसार आज आनी रविवार के दिन झारखंड के 10 जिलों में बारिश भारी तबाही मचा सकता है.जिसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है.वही लोगों को सावधान रहने की हिदायत भी दी गई है.हलाकि कल यानी सोमवार के दिन से झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के कुछ जिलों में मौसम साफ होने लगेगा जिससे लोगों को बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है.

     इन 10 जिलों में भारी तबाही मचा सकती है बारिश

    आज मौसम विभाग की ओर से जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है उन जिलों में कोडरमा, चतरा, बोकारो, धनबाद,गिरिडीह, हजारीबाग, धनबाद के साथ अन्य चार जिलों में भी भारी बारिश का असर देखने को मिलेगा.जहां गरज के साथ बारिश होगी तो वहीं वज्रपात की भी संभावना जताई गई है इस दौरान तेज हवा चल सकती है.जिससे खास तौर पर लोगों को सावधान रहना है और इस दौरान घर से बाहर नहीं निकलना है.

    पढ़े छठ-दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम

    आपको बता दें कि दुर्गा पूजा के दौरान मौसम ने खलल डाला था, अब दिवाली और छठ पर भी खतरा मंडरा रहा है लोगों को आशांका है कि कहीं दिवाली और छठ भी खराब ना हो जाए.फ़िलहाल मौसम विभाग की ओर से दिवाली और छठ को लेकर कोई भी अपडेट जारी नहीं किया गया है.लेकिन जिस तरीके से पिछले 4 महीने से झारखंड में बारिश हो रही है उसको देखते हुए झारखंड के लोग अब डरे सहमे हुए कि कहीं दिवाली छठ में भी बारिश ना हो जाए.

    अगले 24 घंटे में और एक डिग्री बढ़ सकता है झारखंड का पारा

     पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम और न्युनतम तपमान की बात की जाए तो अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है हलांकि न्युनतम तापमान 1 डिग्री गिर चूका है.मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आनेवाले अगले 24 घंटे में झारखंड की अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस न्युनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news