Weather Alert: झारखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश की संभावना, वज्रपात और ओलावृष्टि का अलर्ट, पढें IMD ताजा अपडेट

    Weather Alert: झारखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश की संभावना, वज्रपात और ओलावृष्टि का अलर्ट, पढें IMD ताजा अपडेट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में इन दिनों झमाझम बारिश से मौसम पूरी तरह से सुहाना हो चूका है. हलांकी कुछ लोग हैं कड़क धूप से उमस वाली गर्मी लोगों को परेशान कर रही है.मौसम विभाग का पूर्वानुमान है आनेवाले अगले 3 जून तक झारखंड का मौसम पूरी तरह से ठंडा ठंडा कूल कूल रहनेवाला है क्योंकि पुरे झारखंड में बारिश की संभावना जताई गई है. वहां वज्रपात को लेकर लोगों को सावधान रहने की चेतावनी जारी की गई है.

    पढें आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    आज यानी 29 मई की बात करे तो आज भी पुरे झारखंड में गरज के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है.जहां तेज आंधी तूफ़ान भी आ सकता है वही वज्रपात की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग में येलो अलर्ट जारी किया गया है.खासकार उत्तर पूर्वी और दक्षिण पूर्वी इलाके में आज गरज के साथ बारिश होगी.

    इन जिलों में आज भारी बारिश की संभावना

    आज सरायकेला खरसावां, पूर्वी और पश्चिम सिंहभूम,देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, जामताड़ा, पाकुड भारी बारिश को लेकर लोगों को अलर्ट किया गया है क्योंकि यहां आज 120 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना है.ओलावृष्टि से भी लोगों को सावधान क्यों रखना है

    5 से 7 जून के बीच झारखंड में हो सकती है मानसून की एंट्री

    आपको बताये कि केरल में मानसून की एंट्री के बाद झारखंड में जिस तरिके से झमाझम बारिश हो रही है सब कुछ सही रहेगा तो 5 से 7 जून के बीच झारखंड में मानसून की एंट्री हो जाएगी.फ़िलहाल 3 जून तक मौसम विभाग ने झारखंड में बारिश की संभावना जताई है.

    कोल्हान में पिछले 24 घंटे में उमस वाली गर्मी ने खूब सताया

    पिछले 24 घंटे में झारखंड के कोल्हान की बात की जाए तो यहां पूर्वी सिंहभूम,पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले में हल्की बूंदाबांदी हुई. वही उमस वाली गर्मी ने दिन भर लोगों को खूब सताया जिससे लोगों का पसीना छूट गया.हालांकी शाम होने पर तेज हवा चली जिससे लोगों ने राहत की सांस ली. वहीं आज भी सरायकेला में कड़कड़ाती धूप निकली हुई है.

    अगले 3 दिनों में 4 डिग्री चढ़ सकता है झारखंड का पारा

    वही झारखंड के तापमान में पिछले 24 घंटे में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है जिससे मौसम में हल्की नरमाहट आयी है.भाई मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आनेवाले अगले 24 घंटे में झारखंड के तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. जिसमें गर्मी में ई जाफ़ा होगा. वही अगले तीन दिनों में झारखंड के तापमान में 4 डिग्री का इजाफा हो सकता है जहा तापमान 28 डिग्री से 32 डिग्री पर पहुंच जाएगा. वहीं आज के तापमान की बात की जाए तो आज झारखंड का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news